मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » स्वयं सहायता समूह में कौन सी नौकरी है

स्वयं सहायता समूह में कौन सी नौकरी है

स्वयं सहायता समूह में कौन सी नौकरी है : आज हम आपको इस आर्टिकल में एक योजना की जानकारी देंगे जो सिर्फ महिलाओं के लिए होता है। यह सरकार द्वारा बनाई गई स्वयं सहायता समूह योजना है। इस योजना के अंतर्गत हर गांव में 10 से 12 महिलाएं मिलकर एक समूह बनाती है जिसे स्वयं सहायता समूह कहते हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को नई – नई नौकरी मिलती है , जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनती है। इस आर्टिकल में आपको स्वयं सहायता समूह में कौन सी नौकरी है इसकी सभी जानकारी देंगे।

सरकार द्वारा इस योजना को चलाया जा रहा है जिससे महिलाएं नई जानकारी प्राप्त कर सके , आत्मनिर्भर बने और अपने परिवार की मदद कर सके। इस महिला स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत कौन – कौन सी नौकरी आई है और इसमें कितना पैसा मिलेगा इसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में देंगे। स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को सम्मान मिलता है उनको कही में आने जाने में सरलता होती है। तो अगर आप इसमें नौकरी पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल का अवलोकन करें , नीचे सभी जानकारी दिया गया है।

swayam-sahayata-samuh-me-kaun-si-naukri-hai

स्वयं सहायता समूह में कौन सी नौकरी है ?

बैंक सखी नौकरी

इस नौकरी के अंतर्गत महिलाओं को बैंक ब्रांच के साथ समूह के खाता धारक की मदद करनी होती है। अगर कोई समस्या आ जाती है तो हेल्प करना होता है। बैंक सखी नौकरी में 3500 रूपये तनख्वाह दिया जाता है इसे आगे चलकर बढ़ाया जा सकता है। यह महिलाओं के लिए अच्छी नौकरी है।

केयर टेकर की नौकरी

केयर टेकर का यह काम होता है कि सामुदायिक शौचालय में कोई टूट फुट न हो , वहाँ की साफ सफाई हुआ है या नहीं यह सब देखना होता है। इस नौकरी में तनख्वाह 6000 होता है , लेकिन कोई टूट फुट हुआ रहता है तो उसके लिए अलग से पैसे दिए जाते हैं।

स्वास्थ्य सखी नौकरी

इस नौकरी के अंतर्गत गर्भवती व शिशु के स्वास्य्थ की जानकारी ली जाती है। जो गर्भवती महिला होती है उन्हें स्वास्य्थ से संबंधित जानकारी दी जाती है , कैसे देख रेख करना है यह समझया जाता है। इस नौकरी के अंतर्गत 2000 रूपये तनख्वाह दिया जाता है तो आप उसे कर सकते हैं।

मनरेगा मेट की नौकरी

इस नौकरी के अंतर्गत जो लेबर काम करते हैं उनका लेखा जोखा किया जाता है , कितने लेबर काम किये है और कहाँ काम हुआ है इसका ध्यान रखना मनरेगा मेट का काम होता है। मनरेगा मेट की तनख्वाह 9000 होता है। इसमें लेबरों द्वारा किया गया काम को देखा जाता है।

सारांश -:

स्वयं सहायता समूह में आप बहुत सी नौकरी पा सकते हैं। इसके अंतर्गत आप बैंक सखी नौकरी , केयर टेकर नौकरी , स्वास्थ्य सखी नौकरी और मनरेगा मेट की नौकरी पा सकते हैं। इसकी तनख्वाह 2000 से 9000 तक होती है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर होने में सहायता मिलती है और वे घर परिवार का हाथ बटा सकती हैं। तो ये सब नौकरी आप स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत कर सकते हैं।

स्वयं सहायता समूह में क्या क्या मिलता है

स्वयं सहायता समूह को कितना पैसा मिलेगा

स्वयं सहायता समूह को लोन कैसे मिलता है

स्वयं सहायता समूह की लिस्ट कैसे देखें

10000 का लोन कैसे प्राप्त करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQ )

स्वयं सहायता समूह का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

स्वयं सहायता समूह का उद्देश्य यह है कि गांव की महिलाओं को नई – नई जानकारियां मिलेंगे , उन्हें रोजगार करने का तरीका पता हो सके और रोजगार के लिए ऋण ले सके।

क्या स्वयं सहायता समूह का वेबसाइट है ?

जी हाँ , स्वयं सहायता समूह की ऑफिशियल वेबसाइट nrlm.gov.in है। इसमें जाकर आप समूह से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

स्वयं सहायता समूह से कितना पैसा मिल सकता है ?

सरकार स्वयं सहायता समूह को 1500 से 110000 तक का पैसा देते हैं। जिससे महिलाएं समूह का काम कर सके आर्थिक समय में सहायता मिले।

स्वयं सहायता समूह में कौन सी नौकरी है , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में विस्तार से दिया है जिससे आप आसानी से सहायता समूह की जानकारी ले सकते हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक स्थिति के समय ऋण भी दिया जाता है।

हमने आपको सहायता समूह की जानकारी विस्तार से दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई। आपको ऐसी और भी जानकारियाँ इस वेबसाइट से मिल जायेगा। इस आर्टिकल को अवलोकन के बाद शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें