मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » स्वयं सहायता समूह की लिस्ट कैसे देखें

स्वयं सहायता समूह की लिस्ट कैसे देखें

स्वयं सहायता समूह की लिस्ट कैसे देखें : आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की लिस्ट देखने से संबंधित जानकारी देंगे। स्वयं सहायता समूह हर राज्य में बना है जिसमे कौन – कौन समूह में जुड़ा है उसका एक लिस्ट होता है , आप उस लिस्ट को कैसे देख सकते हैं इसकी जानकारी आपको देंगे। जो महिलाएं समूह से जुडी होती है उनको बहुत से लाभ मिलते हैं जैसे समूह के द्वारा वे लोन ले सकती हैं , नई – नई जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। तो आप स्वयं सहायता समूह की लिस्ट कैसे देखें इसकी सभी जानकारी लें।

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलती है , इससे जुड़ी महिलाओं को अपने आप को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नौकरी कर सकती है , अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए समूह से लोन ले सकती है। ऐसी बहुत सी लाभ महिलाएं समूह के माध्यम से उठा सकती हैं। तो अगर आप भी समूह में जुड़े हैं तो अपना नाम लिस्ट में देख सकते हैं। स्वयं सहायता समूह की लिस्ट देखने की भी जानकारी नीचे दिया गया है।

swayam-sahayata-samuh-ki-list-kaise-dekhe

स्वयं सहायता समूह की लिस्ट कैसे देखें ?

  • अगर आप स्वयं सहायता समूह की लिस्ट देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे इसका होम पेज ओपन होगा।
  • उसके बाद इसके होम पेज में आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से आप Reports के ऑप्शन में जाएँ।
  • अब आपको रिपोर्ट्स के अंतर्गत दिए गए ऑप्शंस में से Analytical Reports के विकल्प को सिलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको Self Help Group ( SHGs ) के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • अब फिर अगला पेज ओपन होगा जिसमे आप G1 : SHGs in NRLM Database के विकल्प को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको सभी राज्य दिखाई देगा जिसमे से आप अपने राज्य को सिलेक्ट करें।
  • उसके बाद अपना जिला सिलेक्ट करें फिर ब्लॉक सिलेक्ट करें उसके बाद अपना ग्राम पंचायत चुने।
  • अब आपके सामने गांव का नाम आ जायेगा जिसमे आपने गांव सिलेक्ट करें।
  • उसके बाद आपके गांव के सभी समूह की लिस्ट आ जाएगी उसमे आप अपने समूह के नाम को चुने।
  • अब आपके सामने उस समूह की सभी महिलाओं के नाम आ जायेगा जिसे आप देख सकते हैं।

सारांश -:

स्वयं सहायता समूह की लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट nrlm.gov.in को ओपन करें। इसके बाद Analytical Reports को चुने। फिर Self Help Group ( SHGs ) को चुने। इसके बाद G1 : SHGs in NRLM Database को चुने। इसके बाद अपना राज्य , जिला , ब्लॉक , और ग्राम पंचायत चुने। इसके बाद अपना गांव सिलेक्ट करें। अब अपने समूह का नाम चुने। इससे आपके सामने महिलाओं का नाम आ जायेगा। इस प्रकार आप स्वयं सहायता समूह की लिस्ट देख सकते हैं।

इसे भी पढ़िए : स्वयं सहायता समूह में नई नौकरी कौन सी है

स्वयं सहायता समूह की लिस्ट कैसे देखें , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दे दिया है जिससे आप आसानी से स्वयं सहायता समूह का लिस्ट देख सकते हैं। इस समूह के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहन मिलता है वे आत्मनिर्भर बनते हैं और साथ ही नई नई जानकारी भी लेते हैं। तो आप भी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

हमने आपको इस आर्टिकल में स्वयं सहायता समूह की लिस्ट देखने की सभी जानकारी विस्तार से दे दिया है , उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। अगर आपको ऐसी और भी जानकारी लेना है तो इस वेबसाइट से मिल जायेगा तो आप अवलोकन कर सकते हैं। इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें