मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें

राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें

राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सरकार सभी को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए हैं जिससे नागरिक इसका लाभ ले रहें हैं। इस राशन कार्ड से राशन मिलने के साथ – साथ यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बन गया है। किसी भी सरकारी काम या स्कूल , कालेजों में एडमिशन के लिए राशन कार्ड माँगा जाता है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें इसकी पूरी जानकारी देंगे जिससे आप आसानी से अपने पुराने राशन कार्ड में नया यूनिट जोड़ सकते हैं। इसमें नया नाम जुड़ने से आपको राशन भी अधिक प्राप्त होगा और सरकारी योजनाओ का लाभ मिलेगा।

राशन कार्ड से बहुत से लाभ हैं जैसे इस राशन कार्ड के माध्यम से आपको सरकारी राशन की दुकानों से बाजार से बहुत ही कम दामो में राशन प्राप्त होगा। गरीबों के लिए जो सरकारी योजनाएं लागु होंगी उसका लाभ राशन कार्ड धारकों को भी पात्र होने पर मिलेगा। इसलिए आप यहाँ दिए सभी जानकारी का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें और ऑनलाइन या ऑफलाइन राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ें। इसके लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की भी आवश्यकता होगी जिसकी जानकारी आपको नीचे दिया गया है आप इसका पूरा अवलोकन करें।

ration-card-me-naya-naam-kaise-jode

राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें ?

अगर आप अपने राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जुड़वाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यहाँ दिए सभी जानकारी का अच्छे से अवलोकन करना होगा। इस जानकारी को फॉलो करके आप नाम जोड़वा सकते हैं इसके लिए कुछ जरुरी दस्तावेजों की भी आवश्यकता होगी उसकी भी जानकारी नीचे दिया है।

नए सदस्य का नाम जुड़वाने के लिए जरुरी दस्तावेज़

  1. बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए दस्तावेज
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता पिता का आधार कार्ड
  • मुखिया का राशन कार्ड

2. बहु का नाम जुड़वाने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मैरिज सर्टिफिकेट
  • पहले राशन कार्ड से नाम कटने का प्रमाण पत्र
  • मुखिया का राशन कार्ड

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग में जाना होगा।
  • उसके बाद होम पेज ओपन होगा उसमे आपको लॉगिन आईडी बनाना है और लॉगिन करना है।
  • अब आपको नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए विकल्प दिखेगा उसको सिलेक्ट करना है।
  • सिलेक्ट करने पर आपके सामने फॉर्म ओपन होगा जिसमे पूछी गई सभी जानकारी सही से भरना है।
  • उस फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों को भी अपलोड करना है और सबमिट कर देना है।
  • उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा उसे संभाल के रखना है।
  • इससे आपका आवेदन पूरा हो जायेगा और 2 – 3 हफ़्ते में आपका राशन कार्ड पोस्ट द्वारा आ जायेगा।

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति केंद्र में जाना है।
  • वहाँ से आपको नए सदस्य का नाम जोड़ने वाला आवेदन फॉर्म लेना है।
  • उस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरना है और सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • उसके बाद फॉर्म को दस्तावेजों के साथ और शुल्क के साथ वही जमा कर देना है।
  • उसके बाद आपके फॉर्म और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपको नया राशन कार्ड मिल जायेगा।

राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ें , इसकी सभी जानकारी आपको मिल गई है यदि आप भी राशन कार्ड में नया नाम जुड़वाना चाहते हैं तो यहाँ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जोड़ने की जानकारी दिया है। इसके माध्यम से आप आसानी से नए सदस्य का नाम अपने राशन कार्ड में जोड़कर इसका लाभ ले सकते हैं।

हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राशन कार्ड में नाम जोड़ने की सभी जानकारी दे दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। आप इस वेबसाइट से प्रतिदिन नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ से आपको सरकारी योजनाओ की भी जानकारी मिलेगी। आप इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें