मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं : आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी देंगे जिससे आप अपने घर बैठे कही से भी अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र मोबाइल से बना सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र हमारे लिए जरुरी दस्तावेज बन गया है जिससे हम जन्म से सम्बंधित कोई भी प्रमाण दे सकते हैं। तो अगर आपने अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं इस जानकारी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

भारत सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र से सम्बंधित सुविधाओं को ऑनलाइन माध्यम से कर दिया है जिससे आप आसानी से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं साथ ही इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी देंगे। जन्म प्रमाण पत्र सभी के लिए जरुरी होता है क्योंकि स्कूल से लेकर कॉलेज तक इसकी आवश्यकता होती है। इसके लिए कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता होती है जिसकी जानकारी और आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दिया है।

mobile-se-janam-praman-patra-kaise-banaye

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ?

  • अगर आप मोबाइल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद इसका होम पेज ओपन होगा जिसमे आपको User Login अंतर्गत नीचे दिए General Public Signup के विकल्प को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज ओपन होगा जिसमे आपको कुछ जानकारी जैसे यूजर नेम , मोबाइल नंबर ईमेल उसके बाद अपना राज्य , जिला , गांव सभी जानकारी भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर नीचे दिए Register के बटन को सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिससे User Login में जाकर लॉगिन करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको Birth के विकल्प को सिलेक्ट करना है जिससे रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा।
  • उसमे आपको पूछे गए सभी जानकारी भरना है और दस्तावेजों एवं शुल्क से संबंधी सभी प्रक्रिया को पूर्ण करना है। शुल्क प्रक्रिया पूरी होने के बाद Submit बटन को सिलेक्ट करना है।
  • इससे आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको जन्म प्रमाण पत्र मिल जायेगा।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • बच्चे से माता पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • हॉस्पिटल की रसीद
  • वोटर कार्ड
  • मोबाइल नंबर

सारांश -:

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट crsorgi.gov.in को ओपन करें। इसके बाद General Public Signup के विकल्प को चुने। फिर इसमें अपने जानकारी जैसे मोबाइल नंबर , यूजर नेम , राज्य , जिला और गांव सभी जानकारी भरकर Register को चुने। फिर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा जिसमे सभी जानकारी भरें और Submit कर दें। इससे आपका जन्म प्रमाण पत्र बना जायेगा।

इसे भी पढ़िए : आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर कैसे जोड़े

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं , इसकी सभी जानकारी हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से दिया है जिससे आप आसानी से मोबाइल के माध्यम से अपने बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम होने के कारण आप इसे घर बैठे बना सकते हैं और 15 से 20 दिनों के अंदर इसे प्राप्त कर सकते हैं। तो आप इसके लिए आवेदन अवश्य करें।

हमने आपको मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सभी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से दे दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। अगर आपको ऐसी और भी जानकारी लेना है तो आप इस वेबसाइट से ले सकते हैं यहाँ आपको सरकारी योजनाओं की भी जानकारी मिल जाएगी। इस आर्टिकल के अवलोकन के बाद इसे शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें