मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें : केंद्र सरकार ने देश के सभी गरीब नागरिको को रोजगार दिलाने के लिए मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड प्रदान किया है। इसके अंतर्गत मनरेगा के मजदूरों को रोजगार दिया जाता है जिसमे उनके रोजगार का पेमेंट उनके बैंक खाते में भेज दिया जाता है। जो मजदुर वो पेमेंट चेक करना चाहते हैं उन्हें हम मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें के अंतर्गत सभी जानकारी प्रदान करेंगे। जॉब कार्ड धारकों द्वारा किये गए मजदूरी का धनराशि सरकार द्वारा सभी राज्य का पेमेंट लिस्ट जारी कर दिया गया है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों के लिए शुरू किया गया है जिससे उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके।

इस मनरेगा योजना के अंतर्गत गरीब मजदूरों को एक वर्ष में 100 दिन का रोजगार जॉब कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जाता है , लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि पैसे उनके खाते में आया है की नहीं। आज हम उनको मनरेगा का पेमेंट लिस्ट से मनरेगा का पेमेंट चेक करने की सभी जानकारी प्रदान करेंगे। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा लागु किया गया है जिससे मजदूरों को आर्थिक सहायता मिल सके उन्हें रोजगार मिल सके जिससे वे अपने परिवार का जीवन यापन कर सके। केंद्र सरकार पेमेंट लिस्ट जारी कर दिया है अब देश के नागरिक अपने – अपने राज्य का पेमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

mgnrega-ka-payment-kaise-check-kare

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें ?

अगर देश के जॉब कार्ड धारक मजदुर अपना पेमेंट चेक करना चाहते हैं तो उनको हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से पेमेंट चेक करने की सभी जानकारी विस्तार से देंगे। इच्छुक लाभार्थी इस पूरा अवलोकन करके अपना मनरेगा पेमेंट चेक कर सकते हैं। यहाँ बताये गए जानकारी से आप अपना मनरेगा पेमेंट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

  1. अगर आप ऑनलाइन मनरेगा का पेमेंट चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
  2. इसके होम पेज पर आपको Transparency & Accountability के अंतर्गत Job cards पर क्लिक करना है।
  3. क्लिक करने पर आपके स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको सभी राज्य का लिस्ट दिखाई देगा उसमे आपको अपने राज्य पर क्लिक करना है।
  4. जिससे आपके सामने रिपोर्ट्स का पेज ओपन होगा उसमे आपको अपना जिला , पंचायत , और ब्लॉक आदि पूछी गई जानकारी भरना है। और नीचे दिए गए Proceed पर क्लिक करना है।
  5. इतना करने के बाद आपके सामने जॉब कार्ड नंबर और नाम की लिस्ट आ जाएगी उसमे आपको अपने नाम के आगे जॉब कार्ड के नंबर पर क्लिक करना है।
  6. उसके बाद आपको जॉब कार्ड से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी और आपको लिस्ट प्राप्त होगा जिसमे आप जिस कार्य का पेमेंट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  7. उसके बाद आपको डिस्ट्रिक्ट नंबर ऑफ़ मस्टरोल यूज्ड का विकल्प दिखाई देगा जिसके आगे संख्या दिया रहेगा उसमे क्लिक करना है।
  8. इससे आपके सामने मस्टरोल डिटेल्स आ जाएगी इसमें आपको मस्टरोल संख्या , कार्य , नाम , संख्या आदि कार्य के साथ भुगतान किये गए पेमेंट की जानकारी मिल जाएगी।
  9. इस प्रकार आप मनरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक : नरेगा जॉब कार्ड की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें , इसकी सभी जानकारी आपको प्रदान किया गया है अब आप इस जानकारी का उपयोग करके अपना मनरेगा पेमेंट चेक कर सकते हैं। यह योजना गरीब मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान करके उनको आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। हर वर्ष उन्हें सरकार द्वारा जॉब कार्ड के माध्यम से 100 दिन का रोजगार दिया जाता है। सरकार राज्य के निवासियों को ऑनलाइन पेमेंट चेक करने की सुविधा प्रदान करने के लिए ही यह पोर्टल जारी किया है।

इसमें हमने आपको पेमेंट चेक करने की सभी जानकारी दे दिया है जो अपना मनरेगा पेमेंट चेक करना चाहते हैं वे यहाँ से जानकारी लेकर कर सकते हैं। यहाँ बहुत आसान तरीका दिया गया है उम्मीद है आपको अच्छे से समझ आई होगी। अगर आप अन्य जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको हमारे इस वेबसाइट से मिल जायेगा आप उसका भी अवलोकन अवश्य करें। अवलोकन के बाद इसे शेयर अवश्य करें जिससे और नागरिकों तक यह जानकारी पहुँच सके। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें