मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » मनरेगा में अपनी हाजिरी कैसे देखें

मनरेगा में अपनी हाजिरी कैसे देखें

मनरेगा में अपनी हाजिरी कैसे देखें : आप सभी जानते हैं ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के मजदुर गोदी का काम करते हैं। इसमें सभी मजदूरों का हर दिन का हाजिरी भरा जाता है जिससे हाजिरी के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं। कई लोग काम पे जाते हैं लेकिन कभी कभी उनका हाजिरी नहीं हो पाता इसलिए आप अपना हर दिन का ऑनलाइन देख सकते हैं। इस आर्टिकल में आप मनरेगा में अपनी हाजिरी कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी विस्तार से ले सकते हैं। आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें।

मनरेगा में अपनी हाजिरी चेक करने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए जानकारी का विस्तार से अवलोकन करें। मनरेगा योजना के माध्यम से मजदूरों को अपने क्षेत्र में रोजगार मिलता है यह काम साल में 100 दिन का होता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक सहायता मिलती है उन्हें परिवार के पालन पोषण करने में आसानी होती है। तो अगर आप चाहते हैं आपके काम का हर दिन का हाजिरी है या नहीं तो इस आर्टिकल के माध्यम से देख सकते हैं। नीचे सभी जानकारी दिया गया है।

manrega-me-apni-hajri-kaise-dekhe

मनरेगा में अपनी हाजिरी कैसे देखें ?

  • अगर आप मनरेगा में अपनी हाजिरी देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आप आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ जिससे आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा।
  • अब इसके होम पेज में आपको Gram Panchayat के अंतर्गत दिए विकल्पों में से Generate Reports के विकल्प को सिलेक्ट करें।
  • उसके बाद आपके स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपने राज्य को सिलेक्ट करना है।
  • अब अगले पेज में आपको कुछ जानकारी भरना है जैसे सन , जिला , ब्लॉक और पंचायत को सिलेक्ट करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे नीचे दिए गए Proceed के बटन को सिलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको बहुत से विकल्प मिलेंगे।
  • अब दिए गए विकल्पों में से R.3 Work के अंतर्गत Consoliodate Reports of Payment To Worker के विकल्प को सिलेक्ट करें।
  • अब आपके सामने पूरी लिस्ट ओपन होगी जिसमे आपने कितना दिन काम किया और कितना पैसा आया है इसकी जानकारी देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप आसानी से मनरेगा योजना में अपनी हाजिरी घर बैठे देख सकते हैं।

सारांश -:

मनरेगा में अपनी हाजिरी देखने के लिए आप सरकार की वेबसाइट nrega.nic.in को ओपन करें। इसके बाद Generate Reports के विकल्प को सिलेक्ट करें। फिर अपने राज्य का चयन करें। इसके बाद अपना जिला।, ब्लॉक , पंचायत को सिलेक्ट करके Proceed को चुने। इसके बाद Consoliodate Reports of Payment To Worker को चुने। फिर आपके स्क्रीन पर पंचायत की लिस्ट ओपन हो जाएगी। उसमे आप अपने काम की हाजिरी देख सकते हैं।

मनरेगा लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें

मनरेगा का पैसा कैसे चेक किया जाता है

घर बैठे आधार कार्ड को कैसे अपडेट करें

स्वयं सहायता समूह में क्या क्या मिलता है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQ )

मनरेगा लिस्ट में नाम कैसे देखें ?

मनरेगा योजना की लिस्ट चेक करने के लिए आप इसके वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएँ। उसके बाद राज्य , जिला , ब्लॉक , ग्राम पंचायत चुने। फिर लिस्ट ओपन हो जायेगा।

मनरेगा के अंतर्गत कितना पैसा मिलेगा ?

मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को अलग – अलग राज्य में अलग – अलग मिलता है। जैसे छत्तीसगढ़ में 190 , बिहार में 194 , उत्तर प्रदेश में 201 और राजस्थान में 220 मिलता है।

मनरेगा की वेबसाइट कौन सी है ?

मनरेगा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट nrega.nic.in है। इसमें जाकर आप मनरेगा योजना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

मनरेगा में अपनी हाजिरी कैसे देखें , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में विस्तार से दिया है जिससे आप आसानी से मनरेगा योजना में हाजिरी देख सकते हैं। इससे आपको काम का पूरा पैसा मिलेगा।

हमने आपको इस आर्टिकल में मनरेगा की जानकारी दे दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई। आपको ऐसी और भी जानकारी इस वेबसाइट से मिल आएगा। इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें