मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं : जैसा कि आप सभी जानते हैं बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र कितना जरुरी होता है यह एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है इसलिए सभी लोग बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही उनका जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं। लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं होते जिसके कारण उन्हें जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में समय लग जाता है। लेकिन आज हम आपको ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की जानकारी देंगे जिससे आप घर बैठे बनवा सकते हैं। आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं की सभी जानकारी प्रदान करेंगे और आपको आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताएंगे। तो आप इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें।

जैसा कि हमने आपको बताया यह जन्म प्रमाण पत्र कितना जरुरी होता है बच्चो के लिए एक जरुरी दस्तावेज है एडमिशन के समय जन्म प्रमाण पत्र को ऐज प्रूफ के रूप में माँगा जाता है। कई लोग बच्चा पैदा होने के बाद ही तुरंत जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं लेकिन जानकारी न होने के कारण नहीं बनवा पाते। अब यह ऑनलाइन सुविधा हो गई है आप कहीं से भी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं जिससे आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी। ऑनलाइन होने के कारण आपका समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इसलिए आप यहाँ दिए गए जानकारी का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें।

janam-praman-patra-kaise-banaye

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं ?

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो आपको यहाँ सभी जानकारी मिल जाएगी। नीचे दिए गए जानकारी के माध्यम से आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं , यहाँ आपको सभी जानकारी आसान एवं विस्तार से दिया गया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को सावधानी पूर्वक फॉलो करके आवेदन के लिए अप्लाई करें।

  1. अगर आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने राज्य के सिटीजन सर्विस की वेबसाइट पर जाने के लिए गूगल में सर्च करना है और खुलने वाले पहले लिंक को सिलेक्ट करना है।
  2. अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपको up citizen service सर्च करना है आप जिस राज्य के होंगे वहां का आपको सर्च करना होगा।
  3. वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण को सिलेक्ट करके उसमे दिए फॉर्म को भरना है उसके बाद फिर होम पेज में आकर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  4. उसके बाद आपको आवेदन करें के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है और नीचे सेवा चुने के ऑप्शन को सिलेक्ट करके जन्म प्रमाण पत्र को सेलेक्ट करना है।
  5. उसके बाद आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म ओपन होगा उसमे पूछे गए सभी जानकारी सही – सही भरना है और सबमिट करना है।
  6. जैसे ही आप फॉर्म भर लेंगे आपको सेवा शुल्क भुगतान को सिलेक्ट करना है और पेमेंट के लिए आपको उसका चयन करना है। उसके बाद आप जिससे शुल्क भुगतान करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करके कर सकते हैं।
  7. आपका पेमेंट हो जाने के बाद आप उस फॉर्म को प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं और साथ ही आप स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
  8. इस प्रकार आपका जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  9. आवेदन के कुछ हफ्तों के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र आपके द्वारा दिए गए एड्रेस पर भेज दिया जायेगा।

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं , इसकीसभी जानकारी आपको मिल गई है अब आप चाहे तो ऑनलाइन अपने बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। यह आपके लिए बहुत उपयोगी होता है आपको यह दस्तावेज स्कूल से लेकर कॉलेज तक और उसके बाद नौकरी के लिए जाने पर भी काम आएगा इसलिए यह जन्म प्रमाण पत्र आपके पास अवश्य होना चाहिए।

हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सभी जानकारी दे दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। आप इस वेबसाइट के माध्यम से हर रोज एक नई जानकारी ले सकते हैं यहाँ और भी बहुत सी जानकारी दिया गया है। अवलोकन के बाद आप इसे शेयर अवश्य करें जिससे औरों को भी जानकारी मिले। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें