मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना हरियाणा » हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2024 | Haryana Vidhava Pension Yojana

हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2024 | Haryana Vidhava Pension Yojana

हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2024 | हरियाणा विधवा पेंशन योजना डाउनलोड फॉर्म | विधवा पेंशन योजना आवेदन फॉर्म | Haryana Vidhava Pension Yojana 2024 | Haryana Vidhava Pension Yojana Online Application |

हरियाणा सरकार ने हरियाणा के नागरिकों के लिए कई सारे योजनाएं लागु किया है जिसका लाभ हरियाणा के कई निवासी ले रहे हैं। आज हम एक बार फिर उनके लिए एक और योजना लेकर आये हैं जिसका लाभ राज्य के गरीब विधवा महिलाओ को दिया जाएगा। हमारे देश में ऐसी कई महिलाएं हैं जिनके पति के मृत्यु के बाद वे एकदम अकेली हो जाती है और उनके पास कोई काम नहीं होने के कारण वे आर्थिक रूप से कमजोर हो जाती है।

सरकार ने उन्ही लोगो को देखते हुए उनके लिए हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2024 को आरंभ किया है। इस योजना के माध्यम से उन्हें हर महीने कुछ सहायता राशि प्रदान किया जायेगा जिससे उनकी स्थिति में कुछ सुधार आएगी। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप यहाँ दिए गए सभी जानकारी का अवलोकन अवश्य करें। इसमें लाभ , पात्रता , उद्देश्य एवं अन्य जानकारी दिया गया है।

haryana-vidhava-pension-yojana

हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2024 की जानकारी

इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार देश की उन महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है। पति के मृत्यु के बाद महिलाये बहुत कमजोर हो जाती है वे अपने आप को असहाय महसूस करने लगते हैं , उनका जीवन यापन करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए सरकार ने उन्ही महिलाओ को देखते हुए इस योजना को आरम्भ किया है ,और इस योजना के माध्यम से उन्हें हर महीने सहायता राशि प्रदान किया जायेगा।

हर महीने उन्हें 1600 रूपये उनके बैंक में भेज दिया जायेगा। जिससे वे आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से संभल जायेंगे। और इस योजना का लाभ गांव और शहरी दोनों क्षेत्र की गरीब महिलाएं ले सकती है। इससे उन्हें काफी सहायता मिलेगी और वे अपने बच्चो का पालन पोषण ठीक तरह से कर पाएंगी। इस राशि से उनकी कई परेशानियों का समाधान हो जायेगा और वे अपने बच्चो की जिम्मेदारी अच्छे से निभा पाएंगी।

हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2024 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य यही उद्देश्य है कि राज्य के विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करना। क्योंकि पति के मृत्यु के बाद महिलाएं अपने आप को बेसहारा महसूस करती है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हो जाती है। इस योजना का लाभ केवल गरीब महिलाएं ही ले सकती है जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नागरिको को और सहायता प्रदान करने के लिए समय समय पर इस पेंशन को बढ़ाने की भी कोशिश कर रहे हैं।

जिससे राज्य के लोगो को और अधिक सहायता मिल सके। पति के जाने के बाद कई महिलाएं इतना अकेला महसूस करती हैं की वे अपने बच्चों का भी देखभाल अच्छे से नहीं कर पाती , इन्हीं हालातों को देखते हुए सरकार ने इस योजना के माध्यम से उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना को आरम्भ किया है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा विधवा पेंशन योजना से मिलने वाला लाभ

इस योजना का लाभ गरीब विधवा महिलाओ को दिया जायेगा , इस योजना से कई लाभ मिलने वाले हैं अगर आप उन लाभों की जानकारी लेना चाहते हैं तो यहाँ नीचे आपको मिल जायेगा आप अवलोकन कर सकते हैं।

  • इस योजना के माध्यम से हरियाणा निवासियों को जिनके पति की मृत्यु हो चुकी हो उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन प्रदान करेंगे।
  • वह आर्थिक सहायता राशि 1600 रूपये दिया जाता था जिसे बढ़ाकर अब 2250 रूपये कर दिया गया है।
  • इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक की महिलाएं ले सकती है जो विधवा हो गई होगी।
  • हरियाणा विधवा पेंशन योजना के माध्यम से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

हरियाणा विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता

अगर आप विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप यहाँ दिए गए पात्रता का अवलोकन अवश्य करें। क्योंकि अगर आप इस योजना के पात्र होंगे तभी आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला विधवा होनी चाहिए और उसके पास पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • जो इस योजना के लिए आवेदन करेंगे उनके उनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी विभाग में नौकरी नहीं करता हो। अगर कोई विभाग में काम कर रहा होगा तो वो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।

हरियाणा विधवा पेंशन योजना के लिए जरुरी दस्तावेज़

अगर आप इस योजना के पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए जो इस योजना के लिए आवश्यक है। उन दस्तावेजों को नीचे दिया है आप इसका अध्ययन अवश्य करें।

  1. आवेदन करने वाली का पासपोर्ट साइज फोटो
  2. आधार कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. राशन कार्ड
  5. आयु प्रमाण पत्र
  6. बैंक पासबुक
  7. आय प्रमाण पत्र
  8. मोबाइल नंबर
  9. पति का मृत्यु प्रमाण पत्र

हरियाणा विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिससे आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
  • उसके बाद होम पेज से आप हरियाणा विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं यहाँ नीचे से आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड के लिए लिंक दिया गया है।
  • हरियाणा विधवा पेंशन योजना के लिए एप्लीकेशन फॉर पीडीऍफ़ डाउनलोड यहाँ से करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसमे पूछी गई सभी जानकारी को आपको भरना होगा।
  • इस आवेदन फॉर्म के साथ आपको सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा , उसके बाद इसे समाज कल्याण विभाग या जन सेवा केंद्र में जाकर जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आपका आवेदन हरियाणा विधवा पेंशन योजना के लिए पूरा हो जायेगा।

सारांश : हमने यहाँ आपको हरियाणा विधवा पेंशन योजना की सभी जानकारी विस्तार से समझा दिया है , उम्मीद करते हैं कि आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी। अब अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहाँ से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अलावा यहाँ और भी योजनाओ की जानकारी दिया है आप उसका भी अवलोकन अवश्य करें। अवलोकन करने के पश्चात् इसे शेयर अवश्य करें। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें