मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना मध्यप्रदेश » बेटी की शादी के लिए कितने पैसे मिलेंगे

बेटी की शादी के लिए कितने पैसे मिलेंगे

बेटी की शादी के लिए कितने पैसे मिलेंगे : सरकार राज्य के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू किये हैं , जिसके माध्यम से बेटियों की शादी के लिए पैसे दिए जाते हैं। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना है। मध्यप्रदेश सरकार इस योजना से हर गरीबी रेखा से नीचे आने वाले नागरिकों के बेटी की शादी के लिए 55000 रूपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं , इसके लिए आप इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें।

बेटी की शादी के लिए मध्यप्रदेश सरकार गरीबों को आर्थिक सहायता के रूप में सहायता धनराशि प्रदान करते हैं। पहले कन्या विवाह योजना में 51000 रूपये दिया जाता था जिसे बढ़ाकर अब 55000 आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। इस योजना में मिलने वाले धनराशि का 38000 की सामग्री दिया जाता है , 11000 चेक और 6000 अन्य दूसरे व्यवस्था के लिए दिया जाता है। अगर आप भी बेटी की शादी के लिए कितने पैसे मिलेंगे इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे इसकी पूरी प्रक्रिया दिया गया है।

beti-ki-shadi-ke-liye-kitne-paise-milenge

बेटी की शादी के लिए कितने पैसे मिलेंगे ?

  • अगर आप बेटी की शादी में पैसे के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है।
  • अगर आप चाहें तो इस लिंक का उपयोग करके कन्या विवाह योजना का फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऊपर दिए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसमे सभी जानकारी भरें।
  • अब सभी जानकारी भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • उसके बाद फॉर्म को दस्तावेजों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत में और शहरी क्षेत्र के नागरिक नगर निगम / नगर पालिका कार्यालय में जमा कर दें।
  • उसके बाद आपके फॉर्म की जाँच की जाएगी अगर आप इसके पात्र होंगे तो आपको इसका लाभ मिल जायेगा।

कन्या विवाह योजना के लिए दस्तावेज़

  • कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कन्या का आयु प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

कन्या विवाह योजना लिस्ट कैसे चेक करें ?

  • अगर आप इसका लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा जिसके मेनू में आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे।
  • उन विकल्पों में से आपको हितग्राहियों की सूची के विकल्प में जाना है उसके अंतर्गत स्वीकृत हितग्राहियों की सूची के विकल्प को चुने।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको जिला , जनपद , विवाह योजना का नाम और दिनाँक डालना है।
  • उसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड डालें और हितग्राहियों की सूची देखें के बटन को सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपके सामने पूरी कन्या विवाह योजना की लिस्ट खुल जाएगी जिसमे आप अपना नाम देख सकते हैं।

सारांश -:

बेटी की शादी के लिए पैसे पाने के लिए सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट mpvivahportal.nic.in को ओपन करें। इसके बाद कन्या विवाह योजना का फॉर्म डाउनलोड करें। या ऊपर दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। फिर फॉर्म में सभी जानकारी भरें। इसके बाद सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर दें। इसके बाद फॉर्म को कार्यालय में जमा कर दें। इससे आपकी बेटी की शादी के लिए पैसे मिल जायेंगे।

इसे भी पढ़िए : गर्भवती महिलाओं को 16000 कैसे मिलते हैं

बेटी की शादी के लिए कितने पैसे मिलेंगे , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दे दिया है जिससे आप आसानी से अपनी बेटी की शादी के लिए 55000 हजार प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से गरीब बेटी के माता – पिता को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।

हमने आपको बेटी की शादी में पैसे कैसे मिलती है इसकी जानकारी विस्तार से दिया है , उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। अगर आपको ऐसी और भी सरकारी योजनाओ से संबंधित जानकारी लेना है तो इस वेबसाइट से मिल जायेगा। इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें