मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना उत्तर प्रदेश » नया वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें

नया वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें

यूपी नया वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें : आज हम आपको उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने की जानकारी देंगे जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। जैसा की आप जानते हैं हर 5 साल में ग्राम पंचायत चुनाव किया जाता है जिसमे लोग अपने इच्छा से मतदान करते हैं और नेता का चुनाव करते हैं। किसी भी चुनाव में मतदान वही कर सकता है जिनका वोटर लिस्ट में नाम होता है तो आप यहाँ बताये जानकारी के अनुसार अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है और साथ ही आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की सारी प्रक्रिया आपको इस आर्टिकल से मिल जायेगा।

उत्तर प्रदेश के जिन निवासियों ने वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया है और वे जानना चाहते हैं कि वे मतदान कर सकते हैं या नहीं तो इस जानकारी के माध्यम से जान सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के नागरिको को ऑनलाइन सुविधा प्रदान किये हैं जिसके माध्यम से निवासी वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं जिससे वे किसी का भी नाम इस लिस्ट में चेक कर सकेंगे। इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से नागरिकों को बहुत से सुविधाएँ मिलती है इससे वे घर बैठे ही सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। नई वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।

voter-list-kaise-download-kare

नया वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें ?

  • अगर आप वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा।
  • इसके होम पेज में आपको मेनू में Election का ऑप्शन दिखाई देगा इसके अंतर्गत आपको Download ULB Voter List को सिलेक्ट करना है।
  • सिलेक्ट करने पर आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको कुछ जानकारी भरनी होगी।
  • इसमें आपको निकाय का प्रकार , निकाय का नाम , जिला , वार्ड सभी भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर Submit बटन को सिलेक्ट कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने वोटर लिस्ट खुल जाएगी जिसमे आप अपना नाम देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप बहुत आसानी से अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते हैं।

वोटर लिस्ट में नाम नहीं आने पर क्या करें ?

अगर आपका नाम नया वोटर लिस्ट में नहीं आया है तो आप अपना नाम लिस्ट में शामिल करवा सकते हैं इसके लिए आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए पहले आपको फॉर्म चाहिए होगा जिसमे सभी जानकारी भरकर अपने नजदीकी मतदाता केंद्र में जमा कर देना है जिससे आपका नाम इस लिस्ट में आ जायेगा। अगर आप ऑनलाइन करना चाहते हैं तो इसके वेबसाइट में जाकर शामिल करा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए : यूपी जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें

नया वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें , इसकी सभी जानकारी हमने आपको विस्तार से बता दिया है अगर आप वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहाँ बताये जानकारी के अनुसार कर सकते हैं। इस जानकारी से आप जान सकेंगे कि आप मतदान कर सकते हैं या नहीं , इसके लिए आपको ऊपर बताये जानकारी को फॉलो करना होगा जो बहुत ही आसान तरीका है।

हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से नई वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया बता दिया है उम्मीद है आपको ये जानकारी समझ आई होगी। अगर आपको ऐसी और भी जानकारी लेना है तो आपको इस वेबसाइट से मिल जायेगा , इसके आलावा आपको सरकारी योजनाओ की भी जानकारी मिल जाएगी। इस आर्टिकल के अवलोकन के बाद इसे शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें