मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » वोटर आईडी में आधार कार्ड लिंक कैसे करें

वोटर आईडी में आधार कार्ड लिंक कैसे करें

वोटर आईडी में आधार कार्ड लिंक कैसे करें : आज हम आपको इस आर्टिकल में वोटर आईडी से संबंधित जानकारी देंगे। सरकार ने एक नया नियम लागु किया है जिसके अंतर्गत सभी वोटर कार्ड धारकों को अपना आधार कार्ड से लिंक करना होगा। इसे 1 अगस्त से लागु कर दिया गया है दिल्ली कैम्प में इसकी प्रक्रिया चल रही है। अगर आप वहां नहीं जाना चाहते और घर बैठे आधार कार्ड लिंक करना चाहते हैं , तो वोटर आईडी में आधार कार्ड लिंक कैसे करें इसकी सभी जानकारी इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करके ले सकते हैं।

सरकार ने सभी के लिए वोटर कार्ड का आधार कार्ड से लिंक होना जरुरी कर दिया है जिससे देश में चल रहे वोटर लिस्ट की डुप्लीकेसी को रोका जा सके। राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों में वोटर कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कैम्प लगाए गए हैं , इसमें जिन लोगो का वोटर कार्ड नहीं बना है वे जाकर बनवा सकते हैं। लेकिन आप अपने घर बैठे वोटर कार्ड से आधार को लिंक करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया है। इससे आप आसानी से लिंक कर पाएंगे , नीचे सभी जानकारी दिया है।

voter-id-me-aadhar-card-link-kaise-kare

वोटर आईडी में आधार कार्ड लिंक कैसे करें ?

  • अगर आप वोटर आईडी में आधार कार्ड को लिंक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर Voter Helpline App डाउनलोड करना है।
  • आप चाहें तो यहाँ दिए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं App को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें।
  • अब इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद Get Start के बटन को सिलेक्ट करें।
  • उसके बाद आपको स्क्रीन पर वोटर आधार कार्ड लिंक का विकल्प दिखाई देगा उसे सिलेक्ट करना है।
  • अब इसके बाद आपको Electoral Authentication Form के विकल्प को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें उसमे आपको ओटीपी भेजा जायेगा।
  • अब ओटीपी को वेरिफाई करें और Yes I Have Voter ID को टिक करके Next करें।
  • उसके बाद अपना वोटर आईडी नंबर डालें और राज्य चुनकर Proceed करके आगे बढ़ें।
  • अब अपना आधार नंबर , मोबाइल नंबर , ऑथेंटिकेशन की जगह डालकर Done करें।
  • अब अंतिम में आपके फॉर्म का प्रीव्यू आएगा उसमे जानकारी चेक करके Confirm कर दें।
  • इस प्रकार आप आसानी से वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

सारांश -:

वोटर आईडी में आधार कार्ड लिंक करने के लिए आप अपने मोबाइल पर Voter Helpline App डाउनलोड करें। इसके बाद आधार कार्ड लिंक के ऑप्शन पर जाएँ। फिर Electoral Authentication Form को सिलेक्ट करें। इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरिफाई करें। फिर अपना वोटर आईडी नंबर और राज्य सिलेक्ट करके प्रोसीड को चुने। अब सभी जानकारी डालकर उसे अच्छे से चक करके Confirm कर दें। इस प्रकार आप वोटर आईडी को आधार से लिंक कर सकते हैं।

बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कैसे करें

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें

मोबाइल से आधार कार्ड अपडेट कैसे करें

सिलाई मशीन योजना का आवेदन कैसे करें

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQ )

वोटर आईडी क्या होता है ?

यह एक पहचान पत्र जैसा होता है जिसके माध्यम से हम किसी भी चुनाव में अपना मतदान कर सकते हैं। साथ ही यह हमारे लिए वयस्क होने का प्रमाण पत्र होता है।

आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक कैसे करते हैं ?

अगर आप आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करना चाहते हैं तो अपने मोबाइल में Voter Helpline App को डाउनलोड करें। इसके माध्यम से आप लिंक कर सकते हैं।

वोटर आईडी में आधार लिंक होना क्यों जरुरी है ?

सरकार ने वोटर आईडी में आधार कार्ड लिंक होना जरुरी कर दिया है क्योंकि इससे वोटर लिस्ट में होने वाली डुप्लीकेसी को रोका जा सकता हैं।

वोटर आईडी में आधार कार्ड लिंक कैसे करें , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दे दिया है जिससे आप आसानी से आधार कार्ड को वोटर कार्ड में लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कही जाने की आवश्यकता नहीं है आप आसानी से इसे घर बैठे कर सकते हैं।

हमने आपको आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक करने की जानकारी विस्तार से दिया है , उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। आपको ऐसी और भी जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से मिल जायेगा। इस आर्टिकल को अवलोकन के बाद शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें