मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश श्रमिकों के लिए क्या योजना है

उत्तर प्रदेश श्रमिकों के लिए क्या योजना है

उत्तर प्रदेश श्रमिकों के लिए क्या योजना है : यूपी सरकार ने देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं लागु किया हैं जिसका लाभ राज्य के सभी पात्र नागरिक ले रहे हैं। सरकार कई प्रकार की योजनाएं लागु किये है जैसे किसानो के लिए अलग योजना , युवा वर्ग के लिए अलग योजना और श्रमिकों के लिए अलग सरकारी योजना शुरू किये है। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश श्रमिकों के लिए क्या योजना है इसकी जानकारी देंगे। आज हम जिन योजनाओ की जानकारी देंगे उसका लाभ राज्य के श्रमिक लोगों को मिलेगा , जिन लोगों के पास मजदुर कार्ड है उसके माध्यम से वे लाभ उठा सकते हैं।

राज्य सरकार ने मजदूरों के लिए बहुत सी सरकारी योजनाएं लागु किये हैं जिसके माध्यम से वे कई सारे लाभ ले सकते हैं। सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के माध्यम से मजदूरों को अपने बच्चो के साथ – साथ खुद के वृद्धावस्था होने के बाद भी लाभ ले सकते हैं। श्रमिकों के लिए सरकार ने मजदुर कार्ड उपलब्ध कराये हैं जिसके माध्यम से वे बताये गए सभी योजनाओ का लाभ ले पाएंगे। इन सभी योजनाओ का लाभ लेने के लिए आपको इस आर्टिकल का अवलोकन अंत तक करना होगा जिससे आप सभी जानकारी ले पाएं यहाँ से आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।

up-shramiko-ke-liye-sarkari-yojnaye

उत्तर प्रदेश श्रमिकों के लिए क्या योजना है ?

अगर आपको मजदूरों के लिए लागु किये गए सरकारी योजनाओं की जानकारी लेना है तो आप नीचे दिए गए जानकारी का अवलोकन करें। यहाँ से आपको उन सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी मिल जाएगी और आप इसका लाभ भी ले सकते हैं।

  1. चिकित्सा सुविधा योजना
  2. आवास सहायता योजना
  3. कन्या विवाह अनुदान योजना
  4. पेंशन सहायता योजना
  5. गंभीर बीमारी सहायता योजना
  6. सौर ऊर्जा सहायता योजना

चिकित्सा सुविधा योजना

इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है जिससे श्रमिकों को कोई परेशानी न हो। योजना के तहत शादीशुदा श्रमिक जोड़े को 3000 रूपये और अविवाहित श्रमिक को 2000 रूपये आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाता है। यह सहायता की धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक में डाला जाता है।

आवास सहायता योजना

जैसा कि आप जानते हैं सरकार द्वारा आवास योजना के तहत गरीब लोगों को उनका खुद का मकान उपलब्ध कराया जाता है। आवास सहायता योजना के माध्यम से गरीबों को उनके खुद का घर बनाने के लिए 1 लाख रूपये उपलब्ध कराया जाता है। अगर पहले से आवास है तो उसकी मरम्मत के लिए 15 हजार दिया जाता है।

कन्या विवाह अनुदान योजना

इस योजना के माध्यम से श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए सहायत राशि प्रदान किया जाता है जिससे जो मजदुर होते हैं उन्हें अपनी बेटी की शादी में कोई परेशानी न हो। इसके अंतर्गत शादी के लिए स्वजातीय विवाह हुआ तो 55000 और अंतर्जातीय विवाह के लिए 65000 प्रदान किया जाता है , अन्य सामान के लिए भी अलग से दिया जाता है।

पेंशन सहायता योजना

इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को 60 वर्ष पूरा करने के बाद हर महीने पेंशन राशि प्रदान किया जाता है जिससे उन्हें वृद्धावस्था में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। हर महीने उन्हें 1000 पेंशन दिया जायेगा और हर दो वर्ष बाद 50 रूपये की वृद्धि भी की जाएगी।

गंभीर बीमारी सहायता योजना

इस योजना में अगर कोई श्रमिक आवेदन करता है तो उनका इलाज अस्पताल में मुफ्त में कराया जायेगा इसके लिए कोई धनराशि निर्धारित नहीं किया है। श्रमिकों द्वारा इलाज कराये जाने पर उसका भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा जिससे उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान किया जा सके।

सौर ऊर्जा सहायता योजना

इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को सौर ऊर्जा प्रदान किया जायेगा जिससे उन्हें बिजली प्रदान किया जा सके। सौर ऊर्जा के माध्यम से वे एक एलईडी बल्ब , चार्जर , टेबल पंखा एवं अन्य कुछ चीजे उपयोग कर सकेंगे। यह व्यवस्था श्रमिकों को उनके स्थाई आवास में प्रदान किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश श्रमिकों के लिए क्या योजना है , इसकी सभी जानकारी आपको दे दिया है आप इन योजनाओ की अधिक जानकारी लेकर आवेदन करके इसका लाभ ले सकते हैं। श्रमिकों को इससे कई लाभ मिलेंगे जिससे उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे इसका लाभ उठा पाएंगे।

हमने आपको अपने इस आर्टिकल में श्रमिकों के लिए शुरू किये गए कुछ मुख्य योजनाओं की जानकारी दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। यहाँ आपको और भी योजनाओ की जानकारी मिलेगी आप उसका अवलोकन अवश्य करें। अवलोकन के बाद इसे शेयर अवश्य करें। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें