मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » सुकन्या समृद्धि योजना में कितना पैसा मिलेगा 2024

सुकन्या समृद्धि योजना में कितना पैसा मिलेगा 2024

सुकन्या समृद्धि योजना में कितना पैसा मिलेगा 2024 : आज हम आपके लिए बेटियों की आगे के भविष्य को उज्जवल बनाने से सम्बंधित योजना की जानकारी लेकर आये हैं जिसके माध्यम से माँ – बाप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकते हैं। प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किये गया इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है इसके माध्यम से आप अपने बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। जिसमे सरकार आपको ब्याज देंगे जिससे आप अपने बेटी को आगे जाकर अच्छी शिक्षा दे सकेंगे। इसकी सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में देंगे तो आप इस आर्टिकल का अंत तक अवलोकन करें।

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत 2 दिसम्बर 2014 को हुआ था जिसके माध्यम से माँ – बाप अपने बच्चों के भविष्य के लिए 250 रूपये में खाता खुलवाते हैं जिसमे पैसे जमा करने पर सरकार उन्हें ब्याज प्रदान करते हैं। इस योजना के अंतर्गत जन्म से 10 वर्ष की आयु तक के बेटियों का खाता खोला जाता है। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना में कितना पैसा मिलेगा जिससे आप भी इस योजना का लाभ उठ सके। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन हैं जिसकी जानकारी इस आर्टिकल में नीचे दिया गया है।

sukanya-samriddhi-yojana-me-kitna-paisa-milega

सुकन्या समृद्धि योजना में कितना पैसा मिलेगा 2024 ?

सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाली धनराशि

इस योजना के तहत यदि आप 1000 रूपये प्रतिमाह जमा करते हैं तो आपको 21 वर्ष बाद 5 लाख 9 हजार 212 रूपये मिलेंगे। 2000 रूपये प्रतिमाह जमा करने पर 10 लाख 18 हजार 425 रूपये ब्याज के साथ मिलेंगे। 3000 जमा करने पर 15 लाख 27 हजार 637 रूपये मिलेंगे। 4000 जमा करने पर 20 लाख 36 हजार 850 रूपये वापस मिलेंगे। 5000 जमा करने पर 25 लाख 46 हजार 62 रूपये मिलेंगे। और 10000 जमा करने पर 50 लाख 92 हजार 124 रूपये होगा।

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने की प्रक्रिया

  • अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक में जाना होगा।
  • वहां से आपको सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म लेना है या आप नीचे दिए लिंक से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने का फॉर्म का पीडीऍफ़ के लिए इस लिंक का उपयोग करें।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी भरना है और इसके साथ दस्तावेजों को अटैच करना है , जैसे बेटी का जन्म प्रमाण पत्र , माँ – बाप का फोटो , आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र।
  • इन सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म को बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर जमा कर देना है जिससे वहां आपके फॉर्म की जाँच की जाएगी और सत्यापन के बाद आपका खाता खोल दिया जायेगा।
  • इस प्रकार आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे इसमें आपको पासबुक भी दिया जायेगा।

सारांश -:

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए पहले आपको बैंक या डाकघर जाना है। इसके बाद वहां से आपको फॉर्म लेना है और उसमे पूछे गए सभी जानकारी भरना है। सभी जानकारी भरकर उसके साथ दस्तावेजों को संलग्न करके उसे बैंक या डाकघर में जमा कर देना है। इससे आपका खाता इस योजना के तहत खोल दिया जायेगा।

इसे भी पढ़िए : अटल पेंशन योजना का पैसा कैसे निकालें

सुकन्या समृद्धि योजना में कितना पैसा मिलेगा 2024 , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से दिया है जिससे आप आसानी से अपना खाता इस योजना के तहत खुलवा सकते हैं। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस जानकारी के अनुसार ले सकते हैं। इससे आप अपनी बेटी को एक अच्छी शिक्षा प्रदान कर सकते हैं।

हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना की सभी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। अगर आपको ऐसी और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी लेना है तो आपको इस वेबसाइट से मिल जायेगा जिसका आप लाभ ले सकेंगे। इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें