मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कब निकाल सकते हैं

सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कब निकाल सकते हैं

सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कब निकाल सकते हैं : आप सभी जानते हैं सरकार बेटियों के भविष्य को उज्जवला बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं लागु करते हैं। उन्हीं योजनाओं में से एक योजना सुकन्या समृद्धि योजना है जिसकी जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देंगे। इस योजना के अंतर्गत बेटियों के नाम पर पैसे जमा किया जाता है जिसमे सरकार उन्हें ब्याज देते हैं। तो आप सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कब निकाल सकते हैं इसकी जानकारी आपको देंगे।

आप सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट 21 साल के लिए खुलवाते हैं जिसमे आप को 15 साल तक पैसे जमा करने होते हैं। और बाकि 6 साल तक आपको इसमें पैसे जमा करने की जरूरत नहीं होती लेकिन फिर भी आपका अकाउंट चलता रहता है। उसके बाद आप इसे 21 साल बाद जमा किये गए पैसे और सरकार द्वारा दिए गए ब्याज सहित निकाल सकते हैं। लेकिन आप इसे समय से पहले कैसे निकाल सकते हैं इसकी जानकारी नीचे दिया गया है।

sukanya-samriddhi-yojana-ka-paisa-kab-nikal-sakte-hai

सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कब निकाल सकते हैं ?

1. लड़की की उच्च शिक्षा के लिए निकाल सकते हैं

अगर आप अपनी बेटी को दसवीं के बाद उच्च शिक्षा प्रदान करना चाहते हैं तो आप इसमें का 50% यानि आधा पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन इसके लिए खाताधारक लड़की की आयु 18 वर्ष पूर्ण होना चाहिए और साथ ही आपको इसके लिए प्रमाण की आवश्यकता होगी।

2. खाताधारक लड़की की शादी के लिए निकाल सकते हैं

जब आप अपनी बेटी की शादी 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद करना चाहते हैं तो भी आप इस योजना का आधा पैसा निकाल सकते हैं। इसमें भी आप बेटी की शादी के लिए 50% तक का ही रकम निकाल सकते हैं। इसके लिए आपका पिछले वित्त वर्ष का पैसा होना चाहिए।

3. खाताधारक की मृत्यु हो जाने पर निकाल सकते हैं

अगर अचानक खाताधारक लड़की की मृत्यु हो जाती है तो सुकन्या योजना का सारा पैसा और ब्याज उनके माता – पिता को मिल जाता है। जो उनका आधिकारिक नॉमिनी होता है , इसके लिए आपके पास डेथ सर्टिफिकेट होना चाहिए।

4. लड़की को गंभीर बीमारी होने पर निकाल सकते है

अगर खाताधारक लड़की को गंभीर बीमारी हो जाता है और उनको पैसों की जरूरत पड़ जाती है तो भी अकाउंट बंद करके सभी पैसा निकाल सकते हैं। जिससे लड़की को उचित इलाज मिल सके , लेकिन यह सुविधा खाता खुलने के 5 साल बाद मिल सकती है।

5. अभिभावक के मृत्यु होने पर निकाल सकते हैं

अगर लड़की की माता – पिता या किसी क़ानूनी अभिभावक की मृत्यु हो जाती है तो भी मैच्योरिटी के पहले आप सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए आप खाता बंद करने का फॉर्म भरकर बीच में ही खाता बंद करा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए : मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा कब निकाल सकते हैं , इसकी सभी जानकारी हमने आपको आर्टिकल के माध्यम से बता दिया है। अगर आप मैच्योरिटी के पहले सुकन्या योजना का पैसा निकालना चाहते हैं तो ऊपर बताये स्थिति के अनुसार निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी जो आपके पास होना चाहिए। इस तरह से आप इस योजना का पैसा निकाल सकते हैं।

हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा मैच्योरिटी से पहले कैसे निकालना है इसकी सभी जानकारी अपने आर्टिकल में दे दिया है , उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। आपको ऐसी बहुत सी जानकारी हमारे इस वेबसाइट से मिल जायेगा तो आप अवलोकन अवश्य करें साथ ही इस आर्टिकल को शेयर करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें