मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम कैसे जोड़े

राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम कैसे जोड़े

राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम कैसे जोड़े : अगर आपके पास राशन कार्ड है और उसमे आपके बच्चों का नाम अभी तक नहीं जुड़ा है तो आपको इस आर्टिकल से इसकी जानकारी मिल जाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आप राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम जोड़ सकते हैं। राशन कार्ड में बच्चों के नाम होना बहुत आवश्यक है क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है तो किसी भी सरकारी कामो में माँगा जाता है। तो इसकी जानकारी के लिए इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें।

आप सभी जानते हैं राशन कार्ड के माध्यम से कई लाभ मिलते हैं जैसे राशन कार्ड में बहुत ही कम दाम में राशन का सामान जैसे चावल , गेंहू , शक्कर , नमक और कई राशन सामान मिलता है। इसके आलावा आप राशन कार्ड के माध्यम से कई सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। बच्चों के स्कूल में दाखिला लेने पर राशन कार्ड माँगा जाता है जिसके लिए राशन कार्ड में उनका नाम होना आवश्यक है। अगर आप नाम जोड़ना चाहते हैं तो नीचे इसकी पूरी प्रक्रिया दिया है जिससे आप बच्चों का नाम जुड़वा सकते हैं।

ration-card-me-apne-bachcho-ke-name-kaise-jode

राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम कैसे जोड़े ?

  • अगर आप अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति केंद्र / कार्यालय में जाना होगा।
  • उसके बाद वहां से आपको सदस्यों का नाम जोड़ने वाला फॉर्म लेना है या आप नीचे दिए लिंक से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने का फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें।
  • अब ऊपर दिए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालें और उसमे पूछे गए सभी जानकारी सही – सही भरें।
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ सदस्यों से सम्बंधित सभी दस्तावेजों को अटैच कर दें।
  • अब फॉर्म को दस्तावेजों के साथ खाद्य आपूर्ति केंद्र / कार्यालय में जमा कर दें जिससे वहाँ के कर्मचारी द्वारा आपको रसीद प्राप्त होगा जिसे संभाल कर रखना है।
  • इस प्रकार आपका राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • दिए गए रसीद के माध्यम से आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ने के लिए दस्तावेज

  • बच्चे का आधार कार्ड
  • माता पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • ओरिजनल राशन कार्ड

सारांश -:

राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आप नजदीकी खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जाएँ। इसके बाद वहां से फॉर्म ले यह ऊपर दिए लिंक से फॉर्म डाउनलोड कर लें। फिर उसमे पूछे गए सभी जानकारी भरें। अब आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को वही कार्यालय में जमा करके रसीद प्राप्त कर लें। इससे आप अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़िए : आधार कार्ड अपडेट हुआ या नहीं कैसे पता करें

राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम कैसे जोड़े , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दे दिया है जिससे आप आसानी से अपने बच्चों का नाम जोड़ सकते हैं। इससे आप कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं और सरकारी राशन की दुकान से बाजार से बहुत कम कीमत पर राशन प्राप्त कर सकते हैं। तो आप इसका लाभ अवश्य लें।

हमने आपको आर्टिकल में राशन कार्ड में बच्चों के नाम जोड़ने से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से दिया है जिससे आप आसानी से इसका लाभ ले सकते हैं। अगर आपको ऐसी और भी सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लेना है तो आपको इस आर्टिकल से मिल जायेगा तो अवलोकन कर सकते हैं। अवलोकन के बाद इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें