मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना बिहार » बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024| Mukhya Mantri Vriddhjan Pension Yojana

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024| Mukhya Mantri Vriddhjan Pension Yojana

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 | बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना | Mukhya mantri Pension Yojana Application | Vriddhjan Pension Yojana in Hindi |

आज हम बिहार राज्य के निवासियों के लिए एक और योजना लेकर आये हैं। इस योजना से बिहार के वृद्धजनो को लाभ मिलने वाला है। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है जिससे किसी को भी वृद्धावस्था में कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े। इसलिए मुख्यमंत्री जी ने एक योजना की शुरुआत किये हैं , इस योजना का नाम मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 है। इस योजना के माध्यम से वृद्धो को कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत किसी भी लाभार्थी को दूसरों पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे आत्मनिर्भर बनेंगे और वृद्धावस्था में अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इस योजना की सभी जानकारी हम आपको यहाँ देंगे। तो आप इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें और आप भी इस योजना का लाभ उठायें।

mukhya-mantri-vriddhjan-pension-yojana

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 की जानकारी

इस योजना को बिहार राज्य के बूढ़े पुरुष और महिलाओ के लिए लागु किया गया है। इस योजना की शुरुआत बिहार के मुख्य्मंत्री नितीश कुमार जी ने 1 अप्रैल 2019 को किया था। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत बूढ़े लोगो को हर महीने पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वृद्धवस्था में लोग अपने आप को दूसरों पर निर्भर कर देते हैं क्योंकि वे लोग वृद्धावस्था में कोई काम नहीं कर पाते।

यह योजना समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। इस योजना के अंतर्गत वृद्धजनों को काफी सहायता मिलती है। 60 वर्ष से अधिक के लोगों को हर महीने 400 रूपये धनराशि दी जाएगी। अगर आपने अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप यहाँ से सभी जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं। यहाँ से आपको सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य

हम जानते हैं कि जब लोग वृद्धावस्था में आते हैं तो वो कोई काम नहीं कर पाते। चाहे वह महिला हो या पुरुष जिससे उनके पास उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई साधन नहीं होता। वे अपने आप को बोझ समझने लगते हैं और दुसरो पर निर्भर हो जाते हैं। इसी कारण बिहार राज्य के मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को लागु किया है।

इस योजना के माध्यम से सभी 60 वर्ष से ऊपर के लोगो को हर महीने पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होते और आत्मनिर्भर होते हैं। इस योजना का मुख्य यही उद्देश्य है कि वृद्धवस्था में उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। इस योजना के तहत कुछ पैसे हमेशा उनके पास रहेगी और वे अपने आप को कमजोर नहीं समझेंगे।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में दी जाने वाली धनराशि

इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 वर्ष के बुजुर्गों को 400 रूपये और 80 वर्ष के वृद्धों को 500 रूपये पेंशन दिया जाता है। जिससे उन्हें इस वृद्धावस्था में काफी सहायता प्रदान होती है। उन्हें किसी पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं होती। वे अपनी छोटी मोटी इच्छाओ को पूरा खुद कर सकते हैं। इस योजना के तहत उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है और वे आत्मनिर्भरा होते हैं। क्योंकि इस अवस्था में उनके पास कोई और साधन नहीं होता। क्योंकि इस अवस्था में कोई काम नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से मिलने वाला लाभ

वैसे तो इस योजना के बहुत सारे लाभ हैं किन्तु यहाँ हम आपको इनके कुछ मुख्य लाभों के बारे में बताएंगे। नीचे कुछ मुख्य लाभ दिया गया है आप इसका अवलोकन कर लें।

  • इस योजना के अंतर्गत वृद्धजन को आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन दी जाती है।
  • इस पेंशन योजना के तहत उन्हें किसी पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं होती वे आत्मनिर्भर बनते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 वर्ष के वृद्धजन को 400 रूपये पेंशन दिया जायेगा और उससे अधिक वर्ष के वृद्धजन को 500 रूपये दिया जायेगा।
  • यह पेंशन लाभर्थियों को उनके मृत्यु होने तक दिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत वृध्दजनो को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता मिलती है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास इस योजना से निर्धारित पात्रता होना चाहिए। तभी आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे , अन्यथा आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।

  • आवेदन करने वाले का उम्र 60 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए जरुरी दस्तावेज़

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं , तो आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए जो इस योजना के लिए आवश्यक होता है। होता है। उन सभी दस्तावेजों के नाम नीचे दिया गया है आप इसका अवलोकन कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने वाले का पासपोर्ट साइज फोटो
  2. आवेदक का आधार कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. बैंक का अकाउंट नंबर
  6. आईडी कार्ड
  7. आयु प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 की आवेदन प्रक्रिया

  • अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ओपन हुए होम पेज पर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना रजिस्टर पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद एक और पेज ओपन होगा जो इस योजना को सत्यापित करेगा , जिसके लिए आपको कुछ जानकारी देनी होगी।
  • उसके बाद निचे दिए गए वेलिडिटी आधार पर क्लिक करना होगा। उसके बाद प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने पर आपके सामने पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा। उसमे पूछे गए सभी जानकारी को भरना है।
  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है जिससे आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

सारांश : हम उम्मीद करते हैं कि आपको मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की सभी जानकारी आपको अच्छे से समझ आ गई होगी। यहाँ हमने सभी जानकारी विस्तार से दे दिया है आप इसका ध्यानपूर्वक अवलोकन कर सकते हैं। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहाँ ऑनलाइन आवेदन की भी प्रक्रिया दिया है आप इसका अवलोकन कर लें। आप इसे अपने फ्रेंड्स को शेयर जरूर करें। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें