मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना राजस्थान » राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2024 | Mukhya Mantri Krishak Sathi Yojana

राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2024 | Mukhya Mantri Krishak Sathi Yojana

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2024 | मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना आवेदन फॉर्म | राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना पीडीऍफ़ | Mukhya Mantri Krishak Sathi Yojana Apply | Rajasthan Mukhya Mantri Krishak Sathi Yojana in Hindi |

जैसा कि आप जानते हैं सरकार समय समय पर राज्य के निवासियों के लिए योजनाएं लागु करते हैं। आज हम राजस्थान सरकार द्वारा किसानो के लिए शुरू किया गया योजना की जानकारी लेकर आये हैं। सरकार द्वारा शुरू किये गए सभी योजनाओ की जानकारी हम आप तक पहुँचाते हैं और उससे सम्बंधित जानकारी भी देते हैं।

आज जो योजना की जानकारी देंगे उसका नाम राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2024 है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। सरकार इस योजना के माध्यम से किसानो के साथ होने वाले दुर्घटनाओं के लिए उन्हें सहायता राशि प्रदान करेंगे।

इस योजना की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा किया गया है। किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ही इस योजना को लागु किया है। अगर आप इस योजना की सभी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें , और आप भी इस योजना का लाभ उठायें।

mukhya-mantri-krishak-sathi-yojana

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की जानकारी

इस योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री जी द्वारा 24 फरवरी 2021 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसान के साथ कोई दुर्घटना होने पर उसे सहायता राशि प्रदान करेंगे। अगर किसी किसान के साथ कृषि कार्य करते समय या सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या कोई अन्य दुर्घटना होती है।

तो उसे इस योजना के तहत सरकार द्वारा 5000 से 2 लाख तक का वित्तीय सहायता प्रदान किया जायेगा। जिससे उन्हें और उनके परिवार को थोड़ी बहुत आर्थिक सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का लाभ तभी लिया जा सकता है जब किसान के साथ वो दुर्घटना कृषि कार्य करते समय हुआ हो।

जैसे खेत की सिंचाई करते समय , ट्रैक्टर या बैलगाड़ी से कोई दुर्घटना , ट्यूबवेल से सिंचाई के समय करंट लगना या अन्य तभी वे इस योजना के पात्र माने जायेंगे। इस योजना के लिए आपको दुर्घटना के 6 महीने से पहले आवेदन करना होगा उसके बाद आपको इसका लाभ नहीं दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का उद्देश्य

राजस्थान सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों के साथ होने वाले दुर्घटना जैसे कृषि कार्य करते समय किसी अंग से विकलांग हो जाना या किसी अंग में फ्रैक्चर हो जाना या किसी हाथ की ऊँगली काट जाने पर सरकार उन्हें 5000 से 2 लाख तक की सहायता राशि प्रदान करेगी। इसी उद्देश्य से इस योजना को लागु किये हैं।

जिससे किसान और उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी। दुर्घटना में अगर किसान की मृत्यु हो जाती है तो यह वित्तीय सहायता राशि उनके माता – पिता या पत्नी या पुत्र को दिया जायेगा। इस राशि से वे अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगे दुर्घटना होने पर उसका इलाज करा सकेंगे। तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना से लाभ

इस योजना से क्या लाभ ले सकते हैं इसकी जानकारी नीचे दिया गया है आप इसका अवलोकन अवश्य करें। साथ ही अगर आपको इस योजना की आवश्यकता है तो आप आवेदन कर सकते हैं।

  • इस योजना के माध्यम से किसानों के साथ दुर्घटना होने पर उन्हें सहायता राशि प्रदान किया जायेगा।
  • योजना के तहत अगर किसी किसान की मृत्यु या विकलांगता आ जाती है तो उन्हें सरकार द्वारा 5000 से 2 लाख रूपये प्रदान किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना से मिलने वाली राशि से किसान अपने परिवार द्वारा स्वयं कर इलाज करवा सकेंगे।

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसकी पात्रता का अवलोकन अवश्य करें। क्योंकि अगर आप इस योजना के पात्र होंगे तभी आवेदन कर सकते हैं।

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाला राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • किसान के साथ दुर्घटना कृषि कार्य करते समय हुआ होगा तभी वे इस योजना का लाभ ले पायेगा।
  • अगर किसान दुर्घटना के 6 महीने बाद आवेदन करता है तो उसे इस योजना के पात्र नहीं माना जायेगा।
  • आवेदक के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए जो इस योजना के लिए आवश्यक है।

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के लिए दस्तावेज़

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • एफआईआर रिपोर्ट
  • आईडी कार्ड
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का ऑफलाइन आवेदन

  • अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कृषि विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
  • वहाँ जाकर आपको मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा या नीचे से डाउनलोड कर लें।
  • इस योजना का आवेदन फॉर्म पीडीऍफ़ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • उसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • सभी दस्तावेज और आवेदन फॉर्म को कृषि विभाग में जमा कर दें।
  • जिससे आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा और अगर आप इसके पात्र होंगे तो खाते में पैसे भेज देंगे।
  • इस प्रकार आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सारांश : यहाँ आपको इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारी दे दिया गया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी समझ आई होगी। अब आप चाहे तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ बहुत सी योजनाओ की जानकारी दिया गया है आप उसका भी अवलोकन अवश्य करें। अवलोकन के बाद इस जानकारी को शेयर अवश्य करें। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें