मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना मध्यप्रदेश » मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना 2024 | Mukhya Mantri Krishak Jivan Kalyan Yojana

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना 2024 | Mukhya Mantri Krishak Jivan Kalyan Yojana

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना | एमपी मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना | कृषक जीवन कल्याण योजना 2024 | Mukhya Mantri Krishak Kalyan Yojana Online Application | MP krishak Jivan Kalyan Yojana form | Mukhya Mantri Krishak Jivan Kalyan Yojana |

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के निवासियों के लिए एक योजना लागु किया है जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के निवासियों को लाभ दिया जायेगा। राज्य सरकार समय – समय पर किसानो के लिए कई योजनाएं लागु करते रहते हैं उन्ही में से एक योजना मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना 2024 है। इस योजना के अंतर्गत अगर किसानो के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।

किसानों को बहुत मेहनत करना पड़ता है क्योंकि किसान पूरी तरह से अपने कृषि कार्य में ही निर्भर रहते हैं अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो उनके परिवार को कठिन समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इसी कारण से सरकार ने इस योजना को शुरू किया है जिससे अगर उनके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो उनके परिवार की मदद की जा सके। अगर आप इस योजना की सभी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें।

mukhya-mantri-krishak-jivan-kalyan-yojana

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की जानकारी

इस योजना के अंतर्गत अगर किसी किसान के साथ कोई कृषि से सम्बंधित कार्य करते समय दुर्घटना हो जाती है तो उनको या उनके परिवार को सहायता राशि प्रदान किया जाता है। अगर किसी किसान के साथ दुर्घटना होती है या उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसीलिए सरकार ने उनकी आर्थिक सहायता के लिए इस योजना को आरंभ किया है। पहले इस योजना के अंतर्गत 1 लाख की सहायता दी जाती थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 400000 कर दिया गया है जिससे उनको अधिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सके। इस योजना की सभी जानकारी का अवलोकन करें।

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना से मिलने वाली राशि

अगर किसी किसान के साथ खेती से सम्बंधित कार्य करते समय उनके साथ कोई दुर्घटना होती है तो उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। अगर किसी किसान की खेती कार्य करते समय मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जाता है।

अगर अपंगता हो जाती है तो 1 लाख और आंशिक अपंगता होने पर 50000 रूपये तथा अंत्येष्टि 4000 रूपये प्रदान किया जाता है। जिससे उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है और उनके परिवार की कुछ समस्या खत्म होती है और उनको जीवन यापन करने में आसानी होती है।

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य यही उद्देश्य है कि किसानो की और उनके परिवार की आर्थिक सहायता प्रदान करना , क्योंकि किसानो के घर में उनके मुखिया के साथ दुर्घटना होने पर उनके परिवार को कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है।

इसी लिए सरकार इस योजना के माध्यम से किसानो के साथ दुर्घटना होने पर उन्हें कुछ सहायता राशि प्रदान करते है जिससे उन्हें सहायता मिलती है और वे अपने बच्चे की पालन पोषण करते हैं। यह सहायता राशि केवल कृषि कार्य के दौरान हुए दुर्घटना के लिए दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना से लाभ

  • इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा।
  • किसानो के साथ कृषि कार्य के दौरान हुए दुर्घटना के लिए उनको या उनके को सहायता राशि प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने पर 4 लाख प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के माध्यम से अपांग होने 1 लाख , आंशिक अपंगता में 50 हजार , अंत्येष्टि 4 हजार रूपये दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश के निवासियों को ही दिया जायेगा।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाला किसान होना चाहिए।
  • सहायता राशि तभी प्रदान किया जायेगा जब किसान की मृत्यु या कोई दुर्घटना कृषि कार्य करते समय हुआ होगा।
  • आवेदन करने वाला गरीब परिवार से होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को दुर्घटना के 90 दिनों के अंदर ही आवेदन कर देना होगा।

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के लिए दस्तावेज

  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन

  • अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे इसका होम पेज ओपन होगा।
  • उसके बाद मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने पर नए पेज में आवेदन फॉर्म ओपन होगा , ओपन फॉर्म में आपको सभी जानकारी पूछे अनुसार भरना है।
  • उसके बाद दस्तावेजों को अपलोड करके सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना ऑफलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरनी होगी और सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • उसके बाद दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म को इस योजना से सम्बंधित विभाग में जमा करना होगा
  • इस प्रकार आपका ऑफलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।

सारांश : हमने यहाँ आपको इस योजना की सभी जानकारी दे दिया है अगर अब आप अगर इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जानकारी ले सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी समझ में आई होगी तो आप और भी योजनाओ की जानकारी ले सकते हैं आपको यहाँ से अन्य और भी योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी। आप इसका अवलोकन करने के बाद इसे शेयर अवश्य करें जिससे और लोगों को भी जानकारी मिल सके। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें