मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना मध्यप्रदेश » मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना 2024 | Mukhya Mantri Jeevan Shakti Yojana

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना 2024 | Mukhya Mantri Jeevan Shakti Yojana

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना 2024 | मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन फॉर्म | एमपी मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना पंजीकरण | Mukhya Mantri Jeevan Shakti Yojana Application | MP Jeevan Shakti Yojana Apply Online |

आज हम जिस योजना की जानकारी देने जा रहे हैं उस योजना को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा शुरू किया गया है। यह योजना शहरी क्षेत्र की महिलाओ के लिए शुरू किया गया है जिससे महिलाओ को घर बैठे ही रोजगार मिल सके और वे अपने घर में काम में हाथ बटा सके।

इस योजना का नाम मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना 2024 है। इस योजना के माध्यम से शहरी महिलाएं अपने घर पर मास्क बनाएंगी जिसे सरकार द्वारा ख़रीदा जायेगा जिससे महिलाओं को भी काम मिल जायेगा। सरकार राज्य के निवासियों के लिए कई योजनाएं लागु किये हैं जिसकी जानकारी हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से दिया है।

जिसका लाभ राज्य के निवासी ले रहे हैं और सरकार उनकी मदद कर रहे हैं। अगर आप इस योजना की सभी जानकारी लेना चाहते हैं तो यहाँ दिए गए आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें। इसमें आपको इस योजना का लाभ , पात्रता , दस्तावेज , आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी मिल जाएगी।

mukhya-mantri-jeevan-shakti-yojana

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की जानकारी

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के महिलाओ के लिए मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना आरंभ किये हैं। इस योजना की घोषणा एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 25 अप्रैल 2020 को किया गया है। इस योजना के अंतर्गत शहरी महिलाएं अपने घर पर मास्क बनाएंगी जिसे सरकार को बेचकर वे अपना जीवन यापन करेंगी।

इस मास्क को सरकार 11 रूपये प्रति मास्क की दर से खरीदेंगे। जिससे महिलाएं भी घर में काम करके अपना और अपने परिवार का मदद कर सकेंगे अपने पति के साथ घर का खर्च उठा पाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इस मास्क के पैसे को सरकार सीधे लाभार्थी के बैंक में ट्रांसफर कर देंगे।

जिससे उन्हें कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी। महिलाएं काम करके आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी , इसके लिए उन्हें मशीन चलना आना चाहिए जिससे वे अच्छे से अच्छा मास्क बना सके। अगर आप भी इस योजना के माध्यम से मास्क बनाकर बेचना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य है कि महिलाओ को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। शहरी महिलाएं लॉकडाउन के कारण घर में बेरोजगार बैठी हैं उन्हें इस योजना के माध्यम से रोजगार मिल रहा है , जिससे वे घर बैठकर स्वच्छ मास्क बनाकर सरकार को बेच सके। इससे लोगों को भी स्वछ मास्क प्राप्त होगा। इस कोरोना वायरस के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

लोगों का काम बंद होने के कारण उनके परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसलिए सरकार ने यह योजना उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू किया है। मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के तहत महिलाएं अपना उद्योग चलाएंगी और सरकार इसमें उनकी मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का लाभ

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले को कई लाभ मिलने वाले है उसकी जानकारी नीचे दिया गया है आप उसका अवलोकन अवश्य करें , और उन लाभों को प्राप्त करें।

  • इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र की गरीब महिलाएं मास्क बनाकर सरकार को बेचेंगी।
  • सरकार उनके मास्क को 11 रूपये प्रति मास्क के हिसाब से खरीदेंगे जिससे वे अपना जीवन यापन करेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओ को घर में ही रोजगार मिल जायेगा।
  • महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
  • इस योजना के माध्यम से लोगों को साफ एवं स्वच्छ मास्क प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए पात्रता का अवलोकन अवश्य करें क्योंकि अगर आप इस योजना के पात्र होंगे तभी आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने वाली महिला मध्यप्रदेश की निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक महिला शहरी होना चाहिए उसके पास सिलाई मशीन होना चाहिए।
  • आवेदक को कपड़ा सिलना आना चाहिए और मास्क के लिए अच्छे कपड़े का उपयोग होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए जो इस योजना के लिए जरुरी है।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के लिए दस्तावेज़

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आईडी कार्ड
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की आवेदन प्रक्रिया

  • अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
  • इसके होम पेज में आपको महिला उद्यमी पंजीयन करें का लिंक दिखाई देगा उसमे आपको क्लिक करना है।
  • आपके सामने फॉर्म ओपन होगा उसमे आपको मोबाइल नंबर डालना है जिससे ओटीपी आएगा उसको दर्ज करना है।
  • उसके बाद उसमे पूछी गई सभी जानकारी भरना है और सबमिट कर देना है।
  • इतना करने के बाद आई एक्सेप्ट का एक निशान दिखाई देगा उसको पढ़कर आपको टिक करना है जिससे आपका रजिस्ट्रेशन इस योजना के लिए पूरा हो जायेगा।
  • इस प्रकार आप इस योजना के लिए आवेदन करके लाभ ले सकती हैं।

सारांश : हमने यहाँ आपको इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारी दिया है उम्मीद करते हैं आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। अगर आप चाहें तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं , इसके आलावा यहाँ और भी योजनाओं की जानकारी दिया है आप उसका भी अवलोकन अवश्य करें और उसका लाभ उठायें। अवलोकन के बाद इसे शेयर अवश्य करें जिससे और लोग भी इसका लाभ ले सके। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें