मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना मध्यप्रदेश » मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2024 | Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana

मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2024 | Madhya Pradesh Prasuti Sahayata Yojana

मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2024 | एमपी प्रसूति सहायता योजना आवेदन फॉर्म | Mp Prasuti Sahayata Yojana Registration | Prasuti Sahayata Yojana Application Form |

आज हम मध्यप्रदेश के निवासियों के लिए एक और योजना लेकर आये हैं। यह योजना मध्यप्रदेश के श्रमिक गर्भवती महिलाओं के लिए लागु किया गया है। गर्भावस्था में उनकी आर्थिक सहायता करने के लिए प्रसूति सहायता योजना 2024 को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है। इस योजना के माध्यम से उन्हें इस कठिन समय में काफी सहायता मिलेगी। वे गर्भावस्था में इस आर्थिक सहायता से अपने आप को मजबूत महसूस करेंगी।

इस योजना के अंतर्गत श्रमिक गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी। यहाँ इस योजना की सभी जानकारी दिया गया है , आप इसका अच्छे से अवलोकन अवश्य करें। आगे इसका उद्देश्य , पात्रता , दस्तावेज , लाभ एवं अन्य और भी जानकारी दिया है। आप इस आर्टिकल का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें।

madhya-pradesh-prasuti-sahayata-yojana

मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2024 की जानकारी

इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2018 में किया गया है। जो महिलाएं गरीब परिवार से होती है और श्रमिक का कार्य करती है , उनको गर्भावस्था में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए राज्य सरकार ने इन महिलाओ के लिए एक योजना लागु किया है जिसका नाम मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2024 है। इस योजना के माध्यम से उन श्रमिक गर्भवती महिलाओ को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत उन्हें गर्भावस्था के तीन महीने के अंतिम महीने में उन्हें आधा वेतन प्रदान किया जायेगा। साथ ही आर्थिक सहायता के रूप में 16000 रूपये प्रदान किया जायेगा। उसके बाद बच्चा पैदा होने के बाद हॉस्पिटल में हुए खर्च के रूप में 1000 रूपये दिया जायेगा। इस योजना के माध्यम से वे अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकेंगे। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2024 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य यही उद्देश्य है कि गरीबी रेखा के नीचे आने वाले महिलाएं जो श्रमिक का कार्य करती है वे गर्भावस्था में मजदूरी नहीं कर पाते। जिससे उनके जीवन यापन में बदलाव आ जाता है। उनको खाने पीने के लिए उचित खाद्य पदार्थ नहीं मिल पाता। इसलिए सरकार ने यह योजना उनके लिए लागु किया है। इस योजना के माध्यम से उन्हें आधा वेतन और आर्थिक सहायता मिलती है।

गर्भावस्था के समय वे अपने आप को काफी कमजोर महसूस करती है लेकिन इस योजना से उन्हें सहायता प्राप्त हो जाती है। हम अक्सर देखते हैं की गरीब परिवार की महिलाये गर्भावस्था में भी मजदूरी करने जाती है जिससे उन्हें खाने के लिए उचित भोजन मिल सके। लेकिन सरकार के इस योजना से वे चिंतामुक्त हो जाएंगे और उन्हें उचित भोजन भी प्राप्त होगा।

मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2024 से मिलने वाला लाभ

वैसे तो इस योजना के बहुत सारे लाभ हैं लेकिन कुछ मुख्य लाभ यहाँ दिया गया है आप इसका अवलोकन कर सकते हैं।

  • इस योजना के माध्यम से गरीब श्रमिक गर्भवती महिलाओ को आर्थिक सहायता के लिए 16000 रूपये प्रदान किया जायेगा , जिससे उन्हें खाने के लिए उचित भोजन प्राप्त होगा।
  • गर्भवती धारण करने के अंतिम तीन महीने तक उन्हें उनका वेतन दिया जायेगा।
  • प्रसव के दौरान आने वाले खर्चे के लिए उन्हें 1000 रूपये प्रदान किया जायेगा।
  • गर्भावस्था में महिलाएं अपने आप को कमजोर महसूस करती हैं इससे उन्हें सहायता प्राप्त होगी।

मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2024 के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास इस योजना के लिए पात्रता होनी चाहिए। नीचे इस योजना से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण पात्रता दिया है , आप इसका अवलोकन कर सकते हैं।

  • इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा के निचे आने वाली गर्भवती महिलाएं ही ले सकती है।
  • गर्भवती महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाले निवासी मध्यप्रदेश के स्थाई निवासी हो।
  • आवेदक के पास कुछ जरुरी दस्तावेज़ होना आवश्यक है।

मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2024 के लिए जरुरी दस्तावेज

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेज होना चाहिए। उन सभी दस्तावेजों को नीचे विस्तार से दिया है , आप अध्ययन कर सकते हैं।

  1. आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  2. आधार कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. मोबाइल नंबर
  5. आयु प्रमाण पत्र
  6. आईडी कार्ड
  7. बैंक पासबुक
  8. प्रेग्नेंसी का प्रमाण पत्र
  9. डिलीवरी से सम्बंधित दस्तावेज

मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2024 के लिए आवेदन

  • अगर मध्यप्रदेश की गर्भवती महिलाये इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें अपनी नजदीकी लोक स्वास्थ्य केंद्र और परिवार कल्याण विभाग में जाना होगा।
  • वहाँ जाने के बाद आपको मध्यप्रदेश प्रसूति सहायता योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म में अटैच करके वही जमा कर देना है।
  • साथ में चिकित्सक द्वारा भरा हुआ एवं सत्यापित मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा कार्ड भी लाना होगा।
  • इस प्रकार से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सारांश : यहाँ इस योजना की सभी जानकारी आपको विस्तार से प्राप्त हो गई होगी। यहाँ हमने सभी जानकारी के बारे में आपको बता दिया है। अब आप चाहें तो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ दिए गए सभी दस्तावेज आवेदन करने के लिए जरुरी हैं , आप इसका ध्यानपूर्वक अवलोकन कर सकते हैं। आप इसे शेयर अवश्य करें जिससे सभी गरीब महिलाओ तक यह सुचना पहुंचे। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें