मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » खाते में मोबाइल नंबर कैसे लिंक किया जाता है

खाते में मोबाइल नंबर कैसे लिंक किया जाता है

खाते में मोबाइल नंबर कैसे लिंक किया जाता है : अगर आप अपने बैंक अकाउंट में हो रहे प्रक्रियाओं की सभी जानकारी लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक कराना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में इससे सम्बंधित सभी जानकारी देंगे जिससे आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है। इससे बहुत से सुविधाएँ मिलती है , इसके माध्यम से आप अपने बैंक से सम्बंधित जानकारी अपने मोबाइल पर ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी इस जानकारी को लेना चाहते हैं तो आर्टिकल का अंत तक अवलोकन करें।

अगर आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होगा तो आप अपने बैंक की जानकारी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे , जैसे अगर आप अपने बैंक में पैसे डालते या निकालते हैं तो आपके मोबाइल पर तुरंत इसका मेसेज आ जायेगा कि आपने कितना निकाला या डाला है। तो यह एक अच्छी सुविधा है तो आप इसका लाभ अवश्य लें। मोबाइल नंबर लिंक आप अपने एटीएम या सीधे बैंक में जाकर करा सकते हैं। नीचे इन दोनों से सम्बंधित जानकारी दिया है आप अपनी इच्छा अनुसार अपना किसी भी तरीके से मोबाइल नंबर बैंक से लिंक कर सकते हैं।

khate-me-mobile-number-kaise-link-kare

खाते में मोबाइल नंबर कैसे लिंक किया जाता है ?

एटीएम के माध्यम से मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया

  • अगर आप एसबीआई बैंक से मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको एसबीआई बैंक एटीएम जाना होगा उसमे आपको अपना एटीएम लगाना है।
  • अब आपको एटीएम की स्क्रीन पर बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे से आपको Registration के विकल्प को सिलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर डालना है और Enter के बटन को दबाना है।
  • उसके बाद आपको नई स्क्रीन पर Mobile Number Registration के बटन को सिलेक्ट करना है।
  • अब आपको और कुछ ऑप्शन में से New Registration के बटन को सिलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आप जिस मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते हैं उसे डालकर Correct बटन को दबाना है।
  • अब उसी नंबर को वापस डालकर फिर से Correct के बटन को दबाना है।
  • इसके बाद आपका मोबाइल नंबर एसबीआई बैंक से लिंक हो जायेगा और आप आसानी से सभी सुविधाओं को प्राप्त कर पाएंगे।

एसबीआई ब्रांच में जाकर मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया

  • अगर आप बैंक में जाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं तो वहाँ से आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर करने वाला फॉर्म लेना होगा।
  • उसमे आपको सभी जानकारी भरना है और साथ ही अपना मोबाइल नंबर डालना है जिसे आप लिंक करना चाहते हैं और उसके साथ दस्तावेजों को अटैच कर दें।
  • उसके बाद उस फॉर्म को दस्तावेजों के साथ उसी ब्रांच में जमा कर दें , जिससे कुछ समय बाद आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से रजिस्टर कर दिया जायेगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर खाता से लिंक करा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए : आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर कैसे जोड़े

खाते में मोबाइल नंबर कैसे लिंक किया जाता है , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से दिया है जिससे आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर बैंक खाता में लिंक करा सकते हैं। इससे आपको अच्छी सुविधाएँ मिलेगी। इससे आप अपने बैंक में होने वाली सभी लेनदेन की जानकारी घर बैठे कही भी अपने मोबाइल के माध्यम से ले सकते हैं। अगर आप चाहे तो www.onlinesbi.com से भी कर सकते हैं।

हमने आपको मोबाइल नंबर खाता से कैसे लिंक करना है इसकी सभी जानकारी इस आर्टिकल में दे दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। इस वेबसाइट से आपको ऐसी और भी कई जानकारियां मिल जाएगी जिसका अवलोकन करके आप उसका लाभ ले सकते हैं। यहाँ बहुत से सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया है। आप इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें