मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना झारखण्ड » झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं | Jharkhand Jati Praman Patra

झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं | Jharkhand Jati Praman Patra

झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र 2022 | झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र कैसे बनावायें | जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | Jharkhand Cast Certificate Online Application | Jharkhand Jati Praman Patra in Hindi |

जैसा कि हम जानते हैं केंद्र सरकार पुरे इंडिया को डिजिटल इंडिया बनाना चाहते हैं जिसमे सभी राज्य के सरकार इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। झारखण्ड सरकार ने राज्य के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए एक ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई है जिससे झारखण्ड निवासी ऑनलाइन माध्यम से ही अपना जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

इसके लिए सरकार ने एक ऑफिशियल साईट बनाया है जिसमे आवेदन करने पर लोगों का ऑनलाइन ही जाति प्रमाण पत्र बन जायेगा। जाति प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है जो खासकर पिछड़ी जाति के लोगों के लिए आवश्यक होता है जिसको बनवाने के लिए उन्हें लाइन लगाना पड़ता है या कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह सुविधा प्रदान किया है। इससे और कुछ लाभ मिलते हैं जिसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देंगे , तो आप इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें और इसे बनवाने के लिए आवेदन करें , और आप भी इस माध्यम का लाभ उठायें।

jharkhand-jati-praman-patra

झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र की जानकारी

आज हम आपको जाति प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी देंगे और आप इसे ऑनलाइन कैसे बनवा सकते हैं उसकी भी जानकारी देंगे। जाति प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है जो विद्यार्थियों को स्कूलों में स्कॉलरशिप एवं अन्य चींजो के लिए मांगी जाती है। साथ ही यह नौकरी के लिए जाने पर भी हमेशा माँगा जाता है।

यह एक आवश्यक दस्तावेज है जो कार्यालयों में भी जरुरी होता है। इसलिए सरकार ने झारखण्ड निवासी को ऑनलाइन माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा प्रदान की है। इस जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से आप कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे स्कूलों में एडमिशन के लिए , आयु में छूट के लिए , आवेदन शुल्क छूट के लिए और भी ऐसे कई कार्यों के लिए आप जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से लाभ ले सकते हैं। अगर आप भी इन लाभों को प्राप्त करना चाहते हैं तो यहाँ दिए गए जानकारी के अनुसार अपना ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र का उद्देश्य

झारखण्ड सरकार लोगों को अच्छी सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ऑनलाइन मोड पर जाति प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा दे रहे हैं। क्योंकि ऑनलाइन माध्यम नहीं होने पर लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे फिर भी कई दिन लग जाते थे लेकिन अब ऑनलाइन माध्यम से आप आसानी से अपना जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

इसलिए सरकार लोगों को सुविधा देकर उसका टाइम और पैसे दोनों की बचत किये हैं। अब वे अपने घर बैठे ही अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाकर इससे मिलने वाले लाभों को प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उन्हें कोई परेशानी और कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो आप भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ

जाति प्रमाण पत्र से कई लाभ आपको मिलते हैं उसकी जानकारी नीचे दिया गया है आप उसका अवलोकन अवश्य करें। और इनसे मिलने वाले लाभों को प्राप्त करें।

  • जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से आप स्कूलों और कॉलेज में अपना दाखिला ले सकते हैं।
  • इसके माध्यम से आप अपने आवेदन शुल्क माफ़ करवा सकते हैं और आयु सीमा में छूट भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकारी योजनाओ से जुड़ी लाभ भी ले सकते हैं।
  • जाति प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी नौकरी करने पर मांगी जाती है।

झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र के लिए पात्रता

जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ पात्रता नीचे दिया गया है अगर आप इसके पात्र हैं तो उसका अवलोकन करके आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।

  • आवेदन करने वाला झारखण्ड का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम झारखण्ड सरकार के द्वारा जारी किया गया एससी / एसटी , एसईबीसी और ओबीसी सूची में होना चाहिए। और पांच साल के लिए स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए।

झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज़

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • भूमि के दस्तावेज
  • वोटर आईडी कार्ड

झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • अगर आप ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिससे आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा।
  • इसमें आपको Register Yourself का लिंक दिखाई देगा उसमे क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी उसको भरकर आपको वैलिडेट टैब पर क्लिक करना है।
  • जिससे आपका पंजीकरण हो जायेगा उसके बाद आपको होम पेज में वापस जाकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन के लिए आपको कुछ जानकारी भरना है उसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने ऑनलाइन सेवाओं की लिस्ट आएगी उसमे आपको जाति प्रमाण पत्र का चयन करना है।
  • उसके बाद पंजीकरण फॉर्म आएगा उसमे आपको स्टेप्स के अनुसार कुछ जानकारी का चयन करके भरना है।
  • फिर आपको सबमिट कर देना है जिससे आपको पंजीकरण क्रमांक मिल जायेगा और आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

सारांश : हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनवाने की सभी जानकारी दे दिया है , अगर आप यह सभी जानकारी समझ गए होंगे तो आप भी अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको यहाँ कई योजनाओ की जानकारी भी मिल जाएगी आप उसका भी अवलोकन अवश्य करें। अवलोकन के बाद इसे शेयर अवश्य करें। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें