मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें : हम सब जानते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है इसकी आवश्यकता जन्म से लेकर बड़े होने तक होती है। जन्म होने पर बच्चे का पहला दस्तावेज यही होता है और इससे ही उसका बाकि के दस्तावेज बनते हैं। जैसे आधार कार्ड , राशन कार्ड में नाम एवं अन्य सरकारी या प्राइवेट कामो में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। बच्चे जब स्कूल में एडमिशन के लिए जाते हैं तो भी उनका जन्म प्रमाण पत्र माँगा जाता है। तो आपने अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अवश्य बनवाया होगा , अगर आप उसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की जानकारी देंगे।

आप मोबाइल द्वारा या इसके वेबसाइट द्वारा बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं आपको सभी जानकारी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें के अंतर्गत मिल जायेगा। कभी – कभी ऐसा होता है कि आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किये रहते हैं लेकिन काफी समय हो जाने के बाद भी प्रमाण पत्र आप तक नहीं पहुंचा होता और उसकी जरूरत होने पर आपको इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं वो भी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आपको कही जाने की जरूरत नहीं होगी।

janam-praman-patra-kaise-download-kare

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें ?

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप यहाँ दिए जानकारी को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र दो तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं इसके वेबसाइट में जाकर या अपने मोबाइल से एप्प द्वारा , यहाँ हम आपको मोबाइल द्वारा आसान तरीका जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड के लिए बताएंगे।

  1. मोबाइल द्वारा जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से पहचान एप्प डाउनलोड करना होगा। Pehchan App Download करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें।
  2. एप्प डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करें और Birth Certificate को चुने।
  3. उसके बाद आपके स्क्रीन पर पेज ओपन होगा उसमे बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए Birth में टिक करें।
  4. उसके बाद आपको मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर चुनना होगा जिससे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  5. अब उसके नीचे मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और वहाँ दिए कोड को बॉक्स में भरें।
  6. उसके बाद Search को सिलेक्ट करना है जिससे आपके सामने वो सभी जन्म प्रमाण पत्र आ जायेगा जिसमे आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर रहेगा उसमे से आपको जिसे डाउनलोड करना है उसे सेलेक्ट करना होगा।
  7. उसके बाद आपसे मोबाइल पर ओटीपी पाने के लिए पूछा जायेगा आपको Ok को सिलेक्ट करना है।
  8. उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा उसे डालकर डाउनलोडको सिलेक्ट करें।
  9. अब आपका जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जायेगा उसको ओपन करने के लिए एक ब्राउजर सेलेक्ट करना है।
  10. क्रोम ब्राउज़र में जन्म प्रमाण पत्र ओपन होने के बाद एक आइकन सेलेक्ट करके Print कर लें।
  11. उसके बाद आप उसका प्रिंट आउट निकलवा लें इस प्रकार यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक : इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक का उपयोग करे।

इसे भी पढ़िए : जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQ )

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनता है ?

बच्चे के जन्म के बाद अगर बच्चा अस्पताल में जन्म लेता है तो वहाँ से आपको फॉर्म लेना है और उसे भरकर संबंधित कार्यालय में जमा कर देना है। इस प्रकार आप जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र मोबाइल से कैसे निकालें ?

अगर आप मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं तो Pehchan App डाउनलोड करके कर सकते हैं। इस आर्टिकल में इसकी जानकारी दिया है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की वेबसाइट क्या है ?

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट crsorgi.gov.in है। इसमें जाकर आप जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें , इसकी सभी जानकारी आपको मिल गई है अब आप चाहे तो यहाँ दिए गए जानकारी के अनुसार आप अपना जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड आसानी से कर सकते हैं। इससे आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी आप इसके माध्यम से बच्चे का अन्य दस्तावेज बनवा सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र न होने के जो काम आप नहीं कर पा रहे थे अब आप उसे भी कर सकते हैं।

हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। आपको इस वेबसाइट से और भी बहुत सी जानकारी मिल जाएगी आप उसका भी अवलोकन अवश्य करें। अवलोकन के बाद आप इसे शेयर अवश्य करें। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें