मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » ई श्रमिक कार्ड में सुधार कैसे करें

ई श्रमिक कार्ड में सुधार कैसे करें

ई श्रमिक कार्ड में सुधार कैसे करें : आज हम आपको श्रमिक कार्ड से सम्बंधित जानकारी देंगे इस जानकारी के अनुसार आप अपने ई श्रमिक कार्ड में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। आप जानते हैं सरकार श्रमिक कार्ड के माध्यम से बहुत से लाभ देते हैं जिससे मजदूरों को आर्थिक सहायता मिल सके। लेकिन यह लाभ कई श्रमिक नहीं ले पाते क्योंकि कभी – कभी उसमे कुछ गलत हो जाता है जिससे उसे सरकार स्वीकार नहीं कर पाता , और उनका नाम अपात्र लिस्ट में चला जाता है। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको इसे से सम्बंधित पूरी जानकारी देंगे तो आप इसका पूरा अवलोकन करें।

श्रमिक कार्ड को सरकार मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किये हैं इसके माध्यम से मजदूरों को घर बैठे रोजगार मिलता है जिससे उनके परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सके। अगर आपको ई श्रमिक कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है तो आप अपने श्रमिक कार्ड में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको बहुत आसान तरीका बताया गया है जिससे आप आसानी से इसमें सुधार करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नीचे इसकी सभी प्रक्रिया दिया है इसलिए इसका अंत तक अवलोकन करें।

e-shramik-card-me-sudhar-kaise-kare

ई श्रमिक कार्ड में सुधार कैसे करें ?

  • अगर आप ई श्रमिक कार्ड में ऑनलाइन सुधार करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे इसका होम पेज ओपन होगा।
  • इसके होम पेज में आपको Already Registered? के आगे Update का विकल्प दिखाई देगा आपको उसे सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर Send OTP को सिलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा उसे भरकर submit बटन को सिलेक्ट करें।
  • अब आपको अपना आधार नंबर डालना है और I Agree में टिक करके सबमिट कर दें।
  • उसके बाद आपके मोबाइल पर एक और ओटीपी आएगा जिसे भरकर Validate को चुने जिसके बाद आप लॉगिन हो जायेंगे।
  • अब आपके सामने अगला पेज ओपन होगा जिसमे आपको Update Profile का विकल्प मिलेगा उसको सिलेक्ट करके आप ई श्रमिक कार्ड में आसानी से सुधार कर सकते हैं।

ई श्रमिक कार्ड में सुधार करने के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

सारांश -:

ई श्रमिक कार्ड में सुधार करने के लिए सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट eshram.gov.in को ओपन करें। इसके बाद Already Registered? Update के विकल्प को सिलेक्ट करें। फिर अपना मोबाइल नंबर डालकर Send OTP को सिलेक्ट करें। उसके बाद ओटीपी से वेरिफाई करके सबमिट करें। इसके बाद Update Profile के विकल्प को चुने। इससे आप अपने ई श्रमिक कार्ड में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए : ई श्रमिक कार्ड कैसे डाउनलोड करें

ई श्रमिक कार्ड में सुधार कैसे करें , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से दिया है जिससे आप आसानी से अपने ई श्रमिक कार्ड में हुए गलती को सुधार सकते हैं। जिससे आप इसका लाभ आसानी से ले पाएंगे , सरकार मजदूरों को लाभ देने के लिए इसमें बहुत सी सुविधाएँ देती है। तो अगर आप इससे मिलने वाली सभी सुविधाओं को लेना चाहते हैं तो सुधार अवश्य करें।

हमने आपको ई श्रमिक कार्ड में हुए गलती में सुधार कैसे करना है इसकी सभी जानकारी इस आर्टिकल में दे दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। अगर आपको ऐसी और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी लेना है तो आपको इस वेबसाइट से मिल जायेगा। तो आप इसका अवलोकन अवश्य करें। अवलोकन के माध्यम इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें