मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना बिहार » बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें

बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें

बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें : जैसा कि आप सभी जानते हैं सरकार सभी लोगों का राशन कार्ड बनाये हैं जिससे उन्हें हर महीने राशन मिल सके। यह योजना लगभग सभी राज्यों में लागु कर दिया गया है , सभी राज्य के लोग राशन कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले रहे हैं। आज की यह जानकारी बिहार राज्य के नागरिकों के लिए हैं जिन लोगों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है उन्हें आज हम बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें की पूरी जानकारी देंगे। इससे जिन बिहार के लोगों ने आवेदन किया है और उनका राशन कार्ड बन गया होगा वे अपना नाम बिहार राशन कार्ड लिस्ट में देख सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जायेगा कि उनका राशन कार्ड बना है या नहीं और नाम लिस्ट में आ गया है की नहीं।

राशन कार्ड के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को चावल , गेंहू , शक्कर एवं अन्य राशन सरकारी राशन की दुकान से बाजार से कम दामों में प्राप्त होता है। इससे गरीबों को सुविधा प्राप्त होती है क्योंकि उनके लिए बाजार से राशन खरीदना बहुत मुश्किल होता है। राशन कार्ड के और भी कई सारे लाभ है इससे गरीबों को कई योजनाओ का लाभ मिलता है यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। सरकरी कामो में राशन कार्ड की आवश्यकता बहुत होती है इसलिए हर किसी के पास यह राशन कार्ड होना चाहिए। बिहार राशन कार्ड 2022 की लिस्ट देखने के लिए आप नीचे दिए जानकारी का अवलोकन करें।

bihar-ration-card-list-kaise-dekhe

बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें ?

अगर बिहार के नागरिक नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किये है और अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सभी जानकारी का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। यहाँ आपको लिस्ट देखने की सभी जानकारी विस्तार दे दिया गया है यह बहुत आसान तरीका है जिससे आप अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में देख पाएंगे।

  • अगर आप राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिससे आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा।
  • उसके बाद इसके होम पेज पर RCMS Report पर क्लिक करना है जिससे आपके सामने नया पेज ओपन होगा।
  • इस पेज में आपको All ऑप्शन पर क्लिक करके जिला सेलेक्ट करना है और Show के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक और पेज ओपन होगा इसमें आपको शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का चयन करना है।
  • इसमें आपको अपना क्षेत्र चयन करना होगा आप को शहरी या ग्रामीण जिसका लिस्ट देखना है उसका का चयन करना है।
  • क्षेत्र का चयन करने के बाद आपको ब्लॉक का चयन करना है जिसका आप लिस्ट देखना चाहते हैं।
  • उसके बाद आप जिस पंचायत का लिस्ट देखना चाहते हैं उसका चयन करना है।
  • अब आपने जिस पंचायत का चयन किया है उस सभी गांव की लिस्ट आ जाएगी।
  • उसमे आपको अपना गांव सिलेक्ट करना है जिससे आपके सामने दुकानदारों की लिस्ट आ जाएगी।
  • उसमे आपको दुकानदार का नाम सिलेक्ट करना है जिससे नामों की लिस्ट आ जाएगी।
  • इसमें आपको अपने मुखिया का नाम ढूँढना है और राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड की सभी जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप बिहार राशन कार्ड की लिस्ट में नाम देख सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें , इसकी सभी जानकारी आपको मिल गई है अब आप यहाँ दिए गए जानकारी के अनुसार अपना नाम बिहार राशन कार्ड लिस्ट में देख सकते हैं। सरकार राशन कार्ड के माध्यम से गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने इस राशन कार्ड को सभी राज्य के गरीबो के लिए लागु कर दिया है और इसके माध्यम से और भी कई लाभ प्रदान कर रहे हैं। तो आप भी अपना राशन कार्ड अवश्य बनवाएं।

हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सभी जानकारी दे दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। आप भी इस आर्टिकल का अवलोकन करके लिस्ट में नाम देख सकते हैं। इस वेबसाइट से आपको और भी बहुत सी जानकारियां मिल जाएगी तो आप उसका भी अवलोकन अवश्य करें। अगर आपको हमारा या आर्टिकल अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करें। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें