मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना बिहार » बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 | Bihar Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 | Bihar Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पंजीकरण | बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना फॉर्म | Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana Apply | Bihar Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojana | MKUY in Hindi |

आज हम बिहार राज्य के निवासियों के लिए एक योजना लेकर आये हैं जिसका लाभ राज्य के बालिकाओ को दिया जायेगा। वैसे तो सरकार समय समय पर कई योजनाएं लागु करते हैं जो किसानो के लिए और राज्य के युवा और महिलाओ के लिए होता है , लेकिन मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 का लाभ बिहार राज्य की कन्याओ के लिए लागु किया गया है। इस योजना के माध्यम से पढ़ाई करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जायेगा।

जिससे बेटियों का भविष्य उज्जवल होगा उनके जन्म से लेकर स्नातक और इंटरमीडिएट की पढाई तक उन्हें प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा। इससे छात्राओं की पढ़ाई पूरा होगा और पैसे के आभाव के कारण बीच में रुकेगा नहीं बेटियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगर आप इस योजना की सभी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें इसमें लाभ , पात्रता , एवं अन्य जानकारी दिया है।

bihar-mukhyamantri-kanya-utthan-yojana

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी

इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा कन्या के जन्म से लेकर उनके पढ़ाई तक प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जायेगा जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में कोई समस्या न हो और उनके माता पिता को कोई परेशानी न हो। लड़की के जन्म होने पर उन्हें 5000 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि तीन किश्तों में दिया जायेगा।

2000 की पहली किश्त उसके जन्म होने पर 1000 की दूसरी किश्त 1 साल होने पर और तीसरी किश्त 2000 की बालिका का टीकाकरण पूरा होने पर। इस प्रकार 5000 बेटी के जन्म होने पर दिया जायेगा। सरकार द्वारा इसमें कुछ बदलाव किया गया है इंटरमीडिएट और स्नातक की पढ़ाई पूरा करने पर दी जाने वाली राशि को बढ़ाया गया है इसकी जानकारी आपको आगे दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में दी जाने वाली धनराशि

बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि एक प्रकार से छात्रवृत्ति है जिसको सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया है। बिहार सरकार इस राज्य की बालिकाओ के लिए कई योजनाएं लागु किया है जिसका लाभ सभी बालिकाओं को मिल रहा है। इस योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ाया गया है पहले स्नातक करने वाली लड़कियों को 25 हजार दिया जाता था जिसे बढ़ाकर 50000 हजार किया गया।

जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने पर 10000 दिया जाता था जिसे बढ़ाकर 25000 कर दिया गया है। यह अपडेट फरवरी 2021 का है। इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य की लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका मिला है उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप भी आवेदन कर सकते हैं और अपनी बेटी का भविष्य उज्जवल कर सकते हैं

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य

सरकार द्वारा इस योजना को लागु करने का एक ही उद्देश्य है कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उनकी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करना। जिससे उन्हें पैसे के आभाव के कारण अपनी पढ़ाई छोड़नी न पड़े। इससे समाज में जो बेटियों के प्रति गलत सोच है।

उसे खत्म करना है और बाल विवाह , भ्रूण हत्या जैसे अत्याचार को खत्म करना है। इससे लड़कियां आत्मनिर्भर बनेंगी और अपना जीवन बेहतर तरीके से जी सकेंगी। इससे सरकार लड़कियों को समाज में आगे लाना चाहते हैं और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से लाभ

  • इस योजना के माध्यम से बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा।
  • बेटियों के पैदा होने पर माँ बाप उन्हें बोझ नहीं समझेंगे और भ्रूण हत्या नहीं होगी
  • इस योजना के माध्यम से बाल विवाह ख़त्म होगा और बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी।
  • इसके माध्यम से लड़कियों का सपना पूरा होगा वे अपनी इच्छा अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से लड़कियों का जीवन परेशानी मुक्त होगी वे समाज में आगे आएँगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस योजना के पात्र होने चाहिए। इस योजना के लिए पात्रता नीचे दिया गया है आप इसका अवलोकन कर लें।

  • आवेदन करने वाला बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए एक परिवार की केवल दो बेटियां ही लाभ उठा सकते हैं।
  • आवेदन करने से पहले आपको पंजीकरण करना होगा।
  • आपके विद्यालय का नाम सूचि में होना चाहिए नहीं होने पर आप जोड़वा सकते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • इंटरमीडिएट की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट नंबर

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

सारांश : हमने यहाँ आपको इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारी दे दिया है उम्मीद करते हैं कि ये सभी जानकारी आपको समझ आ गई होगी। अगर आप इस योजना के पात्र हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप अन्य योजनाओ की जानकारी लेना चाहते हैं तो यहाँ से आपको मिल जाएगी आप अवलोकन कर सकते हैं। इसके अवलोकन के पश्चात् इसे शेयर अवश्य करें जिससे औरों को भी इसकी जानकारी मिले। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें