मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » बैंक में आधार कार्ड लिंक है या नहीं कैसे चेक करें

बैंक में आधार कार्ड लिंक है या नहीं कैसे चेक करें

बैंक में आधार कार्ड लिंक है या नहीं कैसे चेक करें : जैसा की आप सभी जानते हैं कि हमारे अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना कितना जरुरी है। अगर आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक होगा तो आप आधार के माध्यम से बैंक से संबंधित कई जानकारियाँ ले सकते हैं। इसके आलावा आप कोई भी सरकारी कामो में इसका उपयोग कर सकते हैं , कई सरकारी योजनाओं का लाभ अपने बैंक में प्राप्त कर सकते हैं। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बैंक में आधार कार्ड लिंक है या नहीं कैसे चेक करें इसकी जानकारी देंगे।

अगर आपने आधार कार्ड को बैंक से लिंक किया है और उसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से कर सकते हैं। यहाँ आपको बहुत ही आसान तरीका बताया गया है जिससे आप आसानी से आधार कार्ड लिंक का स्टेटस देख सकते हैं। नीचे दो प्रकार से स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया दिया है पहला वेबसाइट के माध्यम से और दूसरा मोबाइल एप के माध्यम से तो इसके लिए आपको इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करना होगा।

bank-me-aadhar-card-link-hai-ya-nahi-kaise-check-kare

बैंक में आधार कार्ड लिंक है या नहीं कैसे चेक करें ?

  • अगर आप बैंक में आधार लिंक है या नहीं चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है जिसे इसका होम पेज ओपन होगा।
  • इसके होम पेज में आपको My Aadhaar के अंतर्गत Check Aadhaar/ Bank Linking Status के विकल्प को सिलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आप अगले पेज में पहुँच जायेंगे जिसमे आपको यूआईडी/ वीआईडी सिक्योरिटी कोड डालना है और Send OTP को सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे भरना है और Login को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपके सामने आधार लिंक की सभी जानकारी खुल जाएगी जिसमे आप आधार लिंक है या नहीं ये आसानी से चेक कर सकते है।

mAadhaar App से अकाउंट में आधार लिंक स्टेटस देखने की प्रक्रिया

  • अगर आप मोबाइल App के माध्यम से चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से mAadhaar App डाउनलोड करना है।
  • आप ऊपर दिए लिंक से सीधे App को डाउनलोड कर सकते हैं इसके बाद आपको एप में लॉगिन करना है।
  • उसके बाद My Aadhaar के विकल्प को सिलेक्ट करें।
  • अब Aadhaar Bank Account Link Status को सिलेक्ट करना है।
  • उसके बाद अगले पेज में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर Request OTP के बटन को चुने।
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे डालना है और Verify को सिलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आप बैंक से आधार लिंक की पूरी जानकारी अपने स्क्रीन पर पर देख सकते हैं।

सारांश -:

बैंक में आधार कार्ड लिंक है या नहीं चेक करने के लिए सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट uidai.gov.in को ओपन करें। इसके बाद Check Aadhaar/ Bank Linking Status के विकल्प को चुने। फिर अपना यूआईडी सिक्योरिटी कोड डाले। इसके बाद Send OTP को चुने। इसके बाद ओटीपी से लॉगिन करें। इससे आपके सामने पूरी डिटेल आ जाएगी। इससे आप बैंक में आधार कार्ड लिंक है या नहीं चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए : आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें ऑनलाइन

बैंक में आधार कार्ड लिंक है या नहीं कैसे चेक करें , इसकी सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दिया है जिससे आप आसानी से बैंक लिंकिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप कोई भी जानकारी ले सकते हैं और आपके सरकारी कामो में कोई रूकावट नहीं आएगी।

हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आपको आधार बैंक लिंक स्टेटस चेक करने की सभी जानकारी दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। अगर आपको ऐसी और भी आधार से संबंधित जानकारी लेना है तो इस वेबसाइट से मिल जायेगा। इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें