मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना » बच्चों के नाम राशन कार्ड में कैसे जुड़वाएं

बच्चों के नाम राशन कार्ड में कैसे जुड़वाएं

बच्चों के नाम राशन कार्ड में कैसे जुड़वाएं : क्या आप अपने राशन कार्ड में अपने बच्चों का नाम जोड़ना चाहते हैं तो आप सही जगह आये हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में राशन कार्ड में बच्चों के नाम जोड़ने से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से देंगे। सरकार गरीबों को कम कीमत पर राशन देते हैं जिसमे 3 सदस्य होने पर 35 किलो राशन और 3 से अधिक सदस्य होने पर हर सदस्य को 10 किलो के हिसाब से राशन देते हैं। अगर आप अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो इस आर्टिकल का अवलोकन करें।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ना बहुत आसान है इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा जिसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे। सरकार अभी गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों को फ्री में राशन दे रहे हैं जिससे गरीबों को आर्थिक सहायता मिलती है। आप भी अपने बच्चों के नाम जल्दी जुड़वाँ सकते हैं जिससे आप फ्री राशन का लाभ ले पाएं। आप बच्चों के नाम राशन कार्ड में कैसे जुड़वाएं इसकी जानकारी इस आर्टिकल में नीचे दिया गया है उससे ले सकते हैं।

bachcho-ke-name-ration-card-me-kaise-judwaye

बच्चों के नाम राशन कार्ड में कैसे जुड़वाएं ?

  • अगर आप अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति केंद्र / कार्यालय में जाना होगा।
  • उसके बाद वहां से आपको सदस्यों का नाम जोड़ने वाला फॉर्म लेना है या आप नीचे दिए लिंक से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने का फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें।
  • अब ऊपर दिए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालें और उसमे पूछे गए सभी जानकारी सही – सही भरें।
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ सदस्यों से सम्बंधित सभी दस्तावेजों को अटैच कर दें।
  • अब फॉर्म को दस्तावेजों के साथ खाद्य आपूर्ति केंद्र / कार्यालय में जमा कर दें जिससे वहाँ के कर्मचारी द्वारा आपको रसीद प्राप्त होगा जिसे संभाल कर रखना है।
  • इस प्रकार आपका राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • दिए गए रसीद के माध्यम से आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

बच्चों का नाम जोड़ने के लिए दस्तावेज

  • माता पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्चे का आधार कार्ड
  • ओरिजनल राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

सारांश -:

बच्चों के नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए आप अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जाएँ। इसके बाद वहां से फॉर्म ले या ऊपर दिए लिंक से फॉर्म डाउनलोड कर लें। फिर उसमे पूछे गए सभी जानकारी भरें। अब आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को वही कार्यालय में जमा करके रसीद प्राप्त कर लें। फिर आप अपने बच्चों का भी राशन प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार आप बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में नया राशन कार्ड कैसे बनेगा

आधार कार्ड से राशन कार्ड में नाम कैसे चेक करें

आधार कार्ड से राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें

राशन कार्ड गुम हो गया कैसे निकाले

यूपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQ )

राशन कार्ड में ऑनलाइन नाम कैसे जोड़े ?

हमने आपको इस आर्टिकल में ऑफलाइन नाम जोड़ने की जानकारी दिया है ,अगर आप ऑनलाइन नाम जोड़ना चाहते हैं तो अपने राज्य के खाद्य विभाग में जाकर जोड़ सकते हैं।

राशन कार्ड में कितना राशन मिलता है ?

राशन कार्ड जिसमे 3 सदस्य होते हैं उन्हें 35 किलो राशन और 3 से अधिक सदस्य होने पर हर सदस्य को 10 किलो के हिसाब से राशन देते हैं।

राशन कार्ड से क्या राशन मिलता है ?

सरकार राशन कार्ड के माध्यम से चावल , शक्कर , नमक और गेहूं प्रदान करते हैं। इससे गरीबों को आर्थिक सहायता मिलती है उनके परिवार का पालन होता है।

बच्चों के नाम राशन कार्ड में कैसे जुड़वाएं , इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में विस्तार से दिया है जिससे आप आसानी से बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं। इससे परिवार को सहायता मिलेगी उनको राशन की कमी नहीं होगी।

हमने आपको बच्चों के नाम जोड़ने से संबंधित जानकारी इस आर्टिकल में दे दिया है , उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई। आपको ऐसी और भी जानकारी इस वेबसाइट से मिल जाएगी। इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें