मुख्यपृष्ठ » सरकारी योजना उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2024 | UP Mukhya Mantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2024 | UP Mukhya Mantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2024 | कृषक दुर्घटना कल्याण योजना आवेदन फॉर्म | यूपी कृषक दुर्घटना कल्याण योजना पंजीकरण | Mukhya Mantri Krishak Kalyan Yojana application form | Krishak Durghatna Kalyan Yojana Registration |

आज हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागु किया गया एक और योजना आपके लिए लेकर आये हैं। यह योजना उत्तर प्रदेश के किसानो के लिए लागु किया गया है। इस मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ यूपी किसानो को दिया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत किसानो को दुर्घटना कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा जिसके लिए किसानो को अपना बिमा कराना होगा। इस योजना का लाभ आवेदक के साथ उसके परिवार को भी दिया जायेगा।

यह योजना काफी पहले से ही शुरू हो गया है , इसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ बदलाव किया है। जिसकी जानकारी आपको हम यहाँ देंगे। अगर आप इस योजना की सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें। जिससे आपको आवेदन प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी। इस आर्टिकल में दस्तावेज , पात्रता , लाभ एवं अन्य जानकारी दिया है।

mukhyamantri-krishak-durghatna-kalyan-yojana

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की जानकारी

इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के किसानो के लिए लागु किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिन किसानो के साथ कृषि कार्य करते समय कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसको या उसके परिवार को इस योजना का बिमा प्राप्त होता है। पहले इस योजना का लाभ केवल आवेदक को ही दिया जाता था लेकिन योगी जी के बदलाव के कारण आवेदक के परिवार को भी दिया जाता है।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत किसानो को दुर्घटना कार्ड दिया जायेगा। जिससे अगर किसान के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसके परिवार को 5 लाख रूपये बिमा दिया जायेगा। जिससे किसान के परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। अगर किसान के साथ दुर्घटना हो जाती है तो उसे आवेदन करना होगा तभी वे इस योजना का लाभ ले पाएंगे। इसके लिए उन्हें 45 दिन का समय दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य यही उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश के किसानो के साथ अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो उनको बिमा के रूप में उसको या उसके परिवार को राशि प्रदान किया जाता है। इसके लिए उन्हें जीवन बिमा कराना होगा जिससे उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। जिससे किसानो की कई समस्याओ का समाधान हो जायेगा। इस योजना का लाभ सभी किसानो को लेना चाहिए।

अभी तक कई किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। अगर किसान के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उनको 45 दिनों के अंदर ही आवेदन करना होगा , तभी वे इस योजना का लाभ ले सकेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो के पास कुछ दस्तावेज और पात्रता होनी चाहिए। साथ ही उनके पास खेती करने योग्य जमीन होना चाहिए। अन्य जानकारी आपको इसमें मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से मिलने वाला लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना में कुछ बदलाव किये है जिससे किसानो को लाभ पहुँचाया जायेगा। जिन किसानो ने अभी तक इसका लाभ नहीं लिया है वे इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करके आवेदन कर सकते हैं। यहाँ इस योजना का लाभ दिया गया है।

  • इस योजना के अंतर्गत जिन किसानो के साथ अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो उन्हें बिमा राशि प्रदान किया जाता है।
  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत किसानो को दुर्घटना कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा , जिसके लिए आपको जीवन बिमा करने पर ही राशि प्रदान किया जायेगा।
  • दुर्घटना होने पर किसान के परिवार को 5 लाख जीवन बिमा राशि दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए पात्रता की जानकारी का अवलोकन अवश्य करें। अगर आप इसके पात्र हैं तभी आप आवेदन कर सकते हैं।

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाला उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए आवेदन केवल खेती करने वाले किसान ही कर सकते हैं और उसका जमीन खेती करने योग्य होना चाहिए।
  • जो किसान आवेदन करना चाहते हैं वे उत्तर प्रदेश में ही खेती करता हो और और वो जमीन उसके खुद की होनी चाहिए। तभी वे आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर किसान के साथ दुर्घटना होती है तो उसको 45 दिनों के अंदर ही आवेदन कर देना होगा।
  • आवेदक के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए दस्तावेज़

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास जरुरी दस्तावेज होना चाहिए। उन दस्तावेजों को निचे दिया है आप इसका अवलोकन ध्यानपूर्वक कर लें।

  1. आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  2. आधार कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. राशन कार्ड
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. मोबाइल नंबर
  7. बैंक अकाउंट नंबर
  8. जमीन के पेपर
  9. आईडी कार्ड

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए आवेदन

इस योजना के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आवेदन कर सकते हैं। यहाँ हम आपको ऑफलाइन आवेदन करने की जानकारी देंगे। यह आवेदन आपको किसान के साथ दुर्घटना होने के 45 दिन के अंदर ही कर देना है। तभी आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको जिला कलेक्टर के पास जाना है और आवेदन लिखकर देना होगा।
  • उसके बाद किसान आवेदन पत्र लेना है और उसमे पूछे गए सभी जानकारी को भरना होगा जो किसान के साथ घटी दुर्घटना है उसकी जानकारी देना होगा।
  • उसके बाद उस आवेदन पत्र को तहसील कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ जमा करना होता है।
  • जिससे जिला अधिकारियो द्वारा उन सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र को सत्यापित किया जाता है।
  • सत्यापन के पश्चात् किसान के साथ हुई दुर्घटना के आधार पर किसान या उसके परिवार को सहायता राशि दिया जाता है। इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाता है।

सारांश : हम उम्मीद करते हैं की आपको मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की सभी जानकारी आपको अच्छे से समझ आ गई होगी। अगर आपके साथ ऐसी कोई दुर्घटना हुई है तो आप इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करके आवेदन कर सकते हैं। अगर आप कोई और योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो यहाँ और भी योजनाओ की जानकारी दिया है आप उसका अवलोकन अवश्य करें। आप इसे शेयर भी कर सकते हैं। धन्यवाद।

शेयर करें :

सरकारी योजना के बारे में यहाँ पूछें